Jug Jug Jeeyo Trailer: वरुण धवन-कियारा आडवाणी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, ड्रामा-इमोशन से भरपूर है फिल्म

वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

Jug Jug Jeeyo Trailer: वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर (Jug Jug Jeeyo Trailer) आज रिलीज हो गया है. ट्रेलर की शुरुआत में कियारा और वरुण एक-दूसरे से तलाक लेने की बात करते है. जिसके बाद दोनों फैसला करते है घर पर रिनी की शादी के बाद वो तलाक के बारे में सबको बता देंगे. इस बीच ही कहानी में कई मजेदार ट्विस्ट आते है. ट्रेलर काफी मजेदार है, जिसमें आपको कॉमेडी, ड्रामा, प्यार, इमोशन, फैमिली वैल्यूज सब दिखेगा. फैमिली रीयूनियन की कहानी कहती ये फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >