Jubin Nautiyal Car Collection: लेम्बोर्गिनी से लेकर BMW तक, इन महंगी गाड़ियों के शौकीन है जुबिन नौटियाल

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल आज हर दिल की धड़कन है. सिंगर ने बहुत कम समय में फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली. जुबिन काफी लैविश लाइफ जीते है, ऐसे में आज हम आपको उनकी कार कलेक्शन के बारें में बताएंगे.

बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज से सबको दीवाना बनाने वाले जुबिन नौटियाल की सोशल मीडिया पर आज करोड़ों फैन-फॉलोइंग है. सभी सिंगर की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है.

जुबिन के गाने रिलीज होते ही ट्रेडिंग पर चले जाते है. उनके कॉन्सर्ट में काफी भीड़ होती है. फैंस उनकी आवाज और गायकी के फैन हैं. सिंगर ने बड़े ही कम समय में काफी शौहरत हासिल की है.

जुबिन के पास एक से बढ़कर एक कीमती गाड़ियां है. रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर की कार कलेक्शन में उनके पास महिंद्रा की थार के साथ-साथ वोल्वो एक्ससी90 है.

सिंगर के पास लेम्बोर्गिनी अवेंटाडोर, रोल्स रॉयस फैंटम और बीएमडब्ल्यू एक्स9 जैसी महंगी गाड़ियां भी शामिल है. इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है.

जुबिन नौटियाल लुट गए और हमनावा मेरे जैसे चार्टबस्टर्स के लिए फेमस हुए. वह अपने सुपरहिट गानों जैसे सामने आए, माणिके और अन्य के लिए भी चर्चा में रहे हैं. उन्होंने रतन लंबाइयां और तुझे कितने चाहने लगे हम, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा जैसी हिट फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >