VIDEO: रमन गुप्‍ता का नागपुरी गाना ””धीरे-धीरे जिंदगी” यूट्यूब पर मचा रहा धूम

Mahli Films Entertainment ने यूट्यूब पर एक गाना रिलीज किया गया है जिसे नागपुरी गाना सुनने वाले दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने में नागपुरी एक्‍टर रमन गुप्‍ता और रीतू केबी नजर आ रहे हैं. गाने में झारखंड की खूबसूरत वादियां भी दिख रही हैं. इस गाने को मनोज महली ने गाया है […]

Mahli Films Entertainment ने यूट्यूब पर एक गाना रिलीज किया गया है जिसे नागपुरी गाना सुनने वाले दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने में नागपुरी एक्‍टर रमन गुप्‍ता और रीतू केबी नजर आ रहे हैं. गाने में झारखंड की खूबसूरत वादियां भी दिख रही हैं. इस गाने को मनोज महली ने गाया है साथ ही उन्‍होंने इसके लिरिक्‍स भी लिखे हैं. ‘धीरे-धीरे जिंदगी में आले’ नामक इस गाने की कोरियोग्राफर रीतू केबी हैं.

इस गाने को 3 दिसंबर को यूट्यूब पर जारी किया गया था जिसे अबतक 10 हजार से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में रमन गुप्‍ता ने कहा था कि, एल्‍बम और म्‍यूजिक वीडियोज के बाद अब वे अपने फैंस को फिल्‍मों का तोहफा देना चाहते हैं और उनकी यह फिल्‍में बैक टू बैक रिलीज होगी.

बता दें कि, इसी साल नागपुरी एक्‍टर रमन गुप्‍ता को झारखंड इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल अवार्ड समारोह में बेस्‍ट स्‍थानीय अभिनेता का स्‍पेशल ज्‍यूरी अवार्ड से सम्‍मानित किया गया था. गौरतलब है कि रमन गुप्‍ता पिछले काफी समय से झॉलीवुड में सक्रिय हैं. उन्‍होंने कई नागपुरी हिट फिल्‍मों और एल्‍बमों में काम कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >