अली गोनी संग शादी के सवालों पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, बोलीं- 'क्या आपको कैटरिंग का बिल भरना है?'

अली गोनी संग शादी के सवालों पर जैस्मिन भसीन ने नाराजगी जताई. उन्होंने साफ कहा कि यह उनका निजी फैसला है और लोगों को बार-बार इस बारे में सवाल नहीं करना चाहिए. एक्ट्रेस ने यह भी कहा, 'क्या आपने कैटरिंग का बिल भरना है?' जानिए, इस मुद्दे पर एक्ट्रेस ने और क्या कहा.

जैस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अली गोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं. जैस्मिन भसीन ने अली गोनी के साथ अपनी शादी को लेकर लगातार पूछे जाने वाले सवालों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी शादी कब होगी, यह पूरी तरह उनका निजी फैसला है और लोगों को इस बारे में बार-बार सवाल नहीं करने चाहिए.

Jasmin Bhasin on Shaadi: 'क्या आपको कैटरिंग का बिल भरना है?' शादी के सवालों पर भड़कीं एक्ट्रेस

पिंकविला में दिए एक इंटरव्यू में जैस्मिन भसीन ने शादी से जुड़े सवालों पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग उनकी शादी को लेकर इतने उत्सुक क्यों रहते हैं. जैस्मिन ने कहा,

"मुझे लगता है कि आपको क्या लेना-देना है? न आपने कैटरिंग का बिल भरना है, न आपने शादी की सजावट करनी है. जब करनी होगी, तब कर लेंगे. आप अपने काम से काम रखिए. आपकी जिंदगी है, उस पर ध्यान दीजिए. जब हमारी शादी होगी, तब सबको पता चल जाएग."

Jasmin Bhasin on Wedding Questions: 'कुछ लोग जानबूझकर ऐसे सवाल पूछते हैं'

जैस्मिन का कहा कि कुछ लोग सिर्फ उन्हें परेशान करने या उनकी रिएक्शन देखने के लिए बार-बार शादी का सवाल पूछते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी शादी किसी और की नहीं, बल्कि सिर्फ उनकी और अली गोनी की पर्सनल डिसीजन होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा,

"कुछ लोगों की सोच ऐसी होती है कि उन्हें लगता है यह सवाल हमें परेशान करता है, इसलिए वे बार-बार यही पूछते हैं. कुछ लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं होते, इसलिए चाहते हैं कि दूसरे भी परेशान रहें. लोगों को ऐसे सवाल पूछना बंद कर देना चाहिए."

Jasmin Bhasin and Aly Goni Story: 'बिग बॉस 14' से शुरू हुआ था दोनों का रिश्ता

जैस्मिन भसीन और अली गोनी पहले अच्छे दोस्त थे. 'बिग बॉस 14' के दौरान दोनों का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ा और उन्होंने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया. इसके बाद से दोनों लगातार साथ हैं. दोनों कई बार साफ कर चुके हैं कि उन्हें शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है. फिलहाल वे अपने रिश्ते को समय दे रहे हैं और अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं. हाल ही में दोनों एक साथ नए घर में भी शिफ्ट हुए हैं.

Work Front: जैस्मिन भसीन और अली गोनी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो अली गोनी इन दिनों प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. वहीं, जैस्मिन भसीन जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' में दिखाई देंगी. रोहित शेट्टी के होस्ट किए जाने वाले इस शो का प्रीमियर 1 अगस्त को कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर होगा.

ये भी पढ़ें: 'लाफ्टर शेफ्स 3' में अली गोनी-जन्नत जुबैर ने मारी बाजी, करण-एल्विश को पछाड़कर जीती ट्रॉफी, एक्ट्रेस ने कही दिल की बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >