जैकलीन फर्नांडिस ने ‘गेंदा फूल’ पर किया जबरदस्त डांस, नीली साड़ी में कहर ढा रहीं एक्ट्रेस, Video Viral

Jacqueline Fernandez- बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. हाल ही सलमान खान के साथ जैकलीन का तेरे बिना गाना रिलीज हुआ था. इस गाने में लोगों ने सलमान और उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया हैं. अब एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बादशाह के गाने गेंदा फूल पर जबरदस्त डांस कर रही हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. हाल ही सलमान खान के साथ जैकलीन का तेरे बिना गाना रिलीज हुआ था. इस गाने में लोगों ने सलमान और उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया हैं. अब एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बादशाह के गाने गेंदा फूल पर जबरदस्त डांस कर रही हैं.

Also Read: ‘लवर गर्ल’ उर्वशी रौतेला का नया स्टाइलिश लुक देखा आपने ? वीडियो मचा रहा सोशल मीडिया पर धूम

दरअसल, जैकलीन फर्नांडिस का ये थ्रोबैक वीडियो है, जिसमें वो गेंदा फूल पर गजब का डांस कर रही हैं. इसमें जैकलीन ने नीले रंग की साड़ी पहन रखी है औऱ उनका साथ देने के लिए बैकग्राउंड डांसर भी नजर आ रहे हैं. इस डांस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे है. इसके साथ ही जमकर कमेंट भी कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CAMxwHNHZQB/

बता दें कि असल में बादशाह के गेंदा फूल गाने में जैकलीन फर्नांडिस ने ही परफॉर्म किया था. इस गाने में जैकलीन बंगाली पारंपरिक पोशाक व्‍हाइट-रेड साड़ी और लाल बिंदी लगाये हुए है. यह वीडियो सॉन्‍ग रिलीज होते के साथ ही वायरल हो गया था. गौरतलब है कि बादशाह डीजे वाले बाबू, मर्सी, पागल जैसे कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं.

Also Read: उर्वशी रौतेला ने फ्लेमिंगो डांस से मचाया धमाल, इस वायरल हो रहे वीडियो को आपने देखा क्या?

वहीं, नेटफ्लिक्स पर 1 मई को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की पहली डिजिटल फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ रिलीज हुई थी. जैकलीन के साथ इसमें मनोज बाजपेयी भी है, जिन्होंने उनके पति का किरदार निभाया है. ये एक थ्रिलर है. शिरीष कुंदर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को उनकी कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर वाइफ पत्नी फराह खान ने प्रोड्यूस किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >