Khatron Ke Khiladi: क्या कैंसिल हो गया खतरों के खिलाड़ी 15? रोहित शेट्टी की एग्जिट की चर्चा तेज

Khatron Ke Khiladi: खतरों के खिलाड़ी 15 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है. इस साल रियालिटी शो रद्द हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि चैनल (कलर्स टीवी) केकेके को अपने मई शेड्यूल से साल के अंत में आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन प्रोडक्शन हाउस ऐसा करने के लिए उत्सुक नहीं है. वहीं होस्ट रोहित शेट्टी भी अपनी फिल्मों में काफी बिजी हैं. इसलिए यह कैंसिल हो सकता है.

Khatron Ke Khiladi: पिछले काफी समय से रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 ट्रेंड में बना हुआ है. कहा जा रहा है कि इस साल शो कैंसिल हो गया है, क्योंकि प्रोडक्शन हाउस बनिजय ने पीछे हटने का फैसला किया है. काफी वक्त से मेकर्स पॉपुलर स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं. कई सेलेब्स के नाम भी सामने आ चुके हैं. हालांकि अब लगता है कि केकेके के फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा.

क्या कैंसिल हो जाएगा खतरों के खिलाड़ी 15

न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानों तो, “खतरों के खिलाड़ी 15 के बारे में कोई निश्चितता नहीं है. सबसे अधिक संभावना है कि अपकमिंग सीजन कैंसिल कर दिया जाएगा.” सूत्र ने पोर्टल को बताया, “शो रद्द होने के कई कारण हैं. बनिजय के बाहर निकलने को इतने बड़े फैसले के पीछे एकमात्र कारण नहीं माना जा सकता है. रोहित शेट्टी की तारीखें मिलना भी मुश्किल हो रहा है. इसके अलावा, चैनल केकेके को आगे बढ़ाना चाहता था, लेकिन प्रोडक्शन हाउस ऐसा नहीं चाहता था. केकेके के साथ कई लॉजिस्टिक्स भी जुड़े हुए हैं और हर साल इस तरह का शो बनाना आसान नहीं है.”

खतरों के खिलाड़ी के बारे में

खतरों के खिलाड़ी एक लोकप्रिय भारतीय रियलिटी टीवी शो है, जहां प्रतियोगी अपने डर का सामना और खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते हैं. शो का पहला सीजन 2008 में प्रीमियर हुआ था और इसे अक्षय कुमार ने होस्ट किया था. रोहित शेट्टी ने सीजन पांच में अक्षय कुमार से होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाली. अर्जुन कपूर ने सीजन सात में रोहित शेट्टी की जगह होस्ट के रूप में काम किया, लेकिन बाद में उन्होंने अगले सीजन में वापसी की और तब से होस्ट कर रहे हैं. पिछले सीजन का विनर कोई और नहीं बल्कि करण वीर मेहरा थे.

यह भी पढ़ें- Kesari 2 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड केसरी 2 फ्लॉप हुई या हिट, अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >