IITian बाबा अभय सिंह ने गुपचुप किया लव मैरिज, पत्नी को लेकर पहुंचे घर

IIT Baba Abhay Singh: महाकुंभ 2025 से चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह ने गुपचुप शादी कर ली है. उन्होंने पहले मंदिर में शादी की और फिर बाद में कोर्ट मैरिज किया. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है. जानिए उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में…

IIT Baba Abhay Singh: महाकुंभ में अपने अनोखे अंदाज से सुर्खियों में आए आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी शादी है. उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में प्रतिका के साथ शादी की थी और 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की.

शादी के बाद पत्नी को गांव लेकर पहुंचे अभय सिंह

एक साल पहले हुई मुलाकात और फिर शादी

दरअसल, आज यानी 6 अप्रैल को अभय सिंह हरियाणा के झज्जर में अपनी पत्नी के साथ नजर आए, जहां वे अपने परिवार से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी शादी और नई जिंदगी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वे और उनकी पत्नी फिलहाल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सादगी से जीवन जी रहे हैं और बेहद खुश हैं. अभय ने बताया कि उनकी पत्नी प्रतीका कर्नाटक की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं. दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी और धीरे-धीरे यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया. अभय ने यह भी कहा कि अब वे दोनों मिलकर अध्यात्म के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे.

सनातन यूनिवर्सिटी बनाने का सपना

झज्जर पहुंचकर अभय अपने पिता के चैंबर भी गए, जहां उन्होंने पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि कभी वह वहीं बैठकर कानून से जुड़े काम देखा करते थे, लेकिन जीवन के असली अर्थ की तलाश ने उन्हें आध्यात्म की ओर मोड़ दिया. वहीं प्रतीका ने भी अभय की तारीफ करते हुए कहा कि वे बेहद सादगीभरे, सच्चे और ईमानदार इंसान हैं. दोनों ने मिलकर भविष्य में ‘सनातन यूनिवर्सिटी’ बनाने का सपना भी साझा किया है, जहां अध्यात्म से जुड़े लोग एक साथ आ सकें.

महाकुंभ 2025 में हुए थे वायरल

बता दें,  महाकुंभ 2025 के दौरान साधु वेश में नजर आने के बाद अभय सिंह सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. IIT बॉम्बे से पढ़ाई और विदेश में नौकरी छोड़कर आध्यात्म अपनाने की उनकी कहानी ने देशभर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

यह भी पढे़ं: भूत बंगला में तब्बू की एंट्री, 6 सेकेंड का प्रेजेंस और ट्रेलर को बना दिया एक्साइटिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >