IIFA Digital Awards 2025: ‘पंचायत’ सीरीज के चाचा-सचिव जी से कृति-विक्रांत मैसी तक, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

IIFA Digital Awards 2025: IIFA अवार्ड्स 2025 का आगाज हो गया है. जयपुर में आयोजित इस अवार्ड शो के विनर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है. इस सामारोह का जश्न 8 मार्च और 9 मार्च को मनाया जायेगा. नीचे स्क्रॉल कर देखें पूरी जानकारी.

IIFA Digital Awards 2025: IIFA डिजिटल अवार्ड्स 2025 की शुरुआत शनिवार, 8 मार्च को जयपुर में हो गई है. इस समारोह में नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम की सर्वश्रेष्ठ फिल्म और वेबसीरीज के दिग्गज कलाकारों ने पुरस्कार जीते. एक तरफ कोटा फैक्ट्री सीजन 3, पंचायत 3 और अमर सिंह चमकीला ने अपना परचम लहराया. वहीं, दूसरी ओर कृति सेनन और विक्रांत मैसी जैसे कलाकारों को भी सम्मानित किया गया. ऐसे में आइए जानते है कि डिजिटल प्लेटफार्म में किसने क्या जीता?

IIFA डिजिटल अवार्ड्स 2025 की पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म – अमर सिंह चमकीला
बेस्ट एक्ट्रेस – कृति सेनन (दो पत्ती)
बेस्ट एक्टर – विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)
बेस्ट डायरेक्टर – इम्तिआज अली फॉर अमर सिंह चमकीला
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – अनुप्रिया गोयनका (बर्लिन)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – दीपक डोबरियाल (सेक्टर 36)
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी – कनिका ढिल्लों (दो पत्ती)

बेस्ट वेब सीरीज – पंचायत सीजन 3
बेस्ट एक्ट्रेस – श्रेया चौधरी (बंदिश बैंडिट्स सीजन 2)
बेस्ट एक्टर – जीतेन्द्र कुमार (पंचायत सीजन 3)
बेस्ट डायरेक्टर – दीपक कुमार मिश्रा (पंचायत सीजन 3)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – संजीदा शेख (हीरामंडी : द डायमंड)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – फैजल मालिक (पंचायत सीजन 3)
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी – कोटा फैक्ट्री सीजन 3

बेस्ट रियलिटी और नॉन-स्क्रिप्टेड सीरीज – फैबुलस लाइव्स वीएस बॉलीवुड वाइब्स
बेस्ट डोक्यूसीरीज – यो यो हनी सिंह : फेमस
बेस्ट टाइटल ट्रैक – अनुराग सैकिया (मिसमैच्ड सीजन 3 – इश्क है)

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

IIFA अवार्ड्स 2025 में आज क्या होगा?

IIFA अवार्ड्स में आज यानी 9 मार्च की रात काफी ग्रैंड होने वाली है. आज अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ की 50वीं सालगिरह सेलिब्रेट की जाएगी और इसकी स्क्रीनिंग मशहूर राज मंदिर सिनेमा में की जाएगी. इस अवार्ड शो को कार्तिक आर्यन होस्ट करेंगे. साथ ही करीना कपूर भी इस अवार्ड शो में परफॉम करती दिखेंगी और अपने दादा यानी एक्टर राज कपूर को श्रद्धांजलि देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >