ईशान सहगल-मीशा अय्यर से लेकर शमिता शेट्टी-राकेश बापट तक, बिग बॉस के घर में हुआ प्यार...बाद में ब्रेकअप

बिग बॉस 16 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बी हाउस एक दूसरे संग जीने-मरने तक की कसम खाईस लेकिन घर से निकलते ही एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया.

Couples Who Broke Up After Bigg Boss: बिग बॉस 16 जल्द ही शुरू होने वाला है. शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस शो का एक इतिहास रहा है, यहां जो भी कंटेस्टेंट घर में जाते है, किसी ना किसी को एक दूसरे से प्यार हो ही जाता है. उनका ये प्यार शो में तो काफी अच्छा लगता है, ये वे जीने-मरने तक की कसम खाते है. लेकिन घर से निकलने के बाद कुछ अपने प्यार को एक नया मुकाम देते हैं, तो कुछ का ब्रेकअप हो जाता है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जिनका घर से बाहर आने के बाद ब्रेकअप हो गया और उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ जमकर भड़ास भी निकाला.

ईशान सहगल-मीशा अय्यर

बिग बॉस 15 की जोड़ी ईशान सहगल-मीशा अय्यर का प्यार बिग बॉस में शुरू हुआ. दोनों ने एक दूसरे संग प्यार की सारी हदें तोड़ दी. अब हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. कथित तौर पर, दो महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया. ईशान ने इसको लेकर कहा कि वे एक साथ रहने के लिए नहीं थे और उनका रिश्ता ऐसा कुछ नहीं था, जो आगे जाकर काम करता. उन्होंने यहां तक​कहा कि यह अच्छा है कि वे अलग हो गए.

https://www.instagram.com/p/Cfl5HuhK9U0/
शमिता शेट्टी-राकेश बापट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और राकेश बापट बिग बॉस 15 के सेट पर एक-दूसरे से मिले. दोनों ने बिग बॉस ओटीटी में डेटिंग शुरू की और सलमान खान के रियलिटी शो में एक साथ देखे गए. ये कपल टीवी पर अक्सर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते थे. हालांकि शो के बाद पता नहीं दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि उनका ब्रेकअप हो गया.

https://www.instagram.com/p/Cg3dVb8lyRZ/
गौहर खान-कुशाल टंडन

बिग बॉस विजेता गौहर खान और कुशाल टंडन बिग बॉस सीजन 7 में एक साथ थे. दोनों की केमिस्ट्री ने स्क्रीन पर आग लगा दी. फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद आती थी. शो में ये दोनों एक दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहते थे. घर से बाहर आने के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की और कुछ महीनें साथ रहने के बाद आखिरकार उनका ब्रेकअप हो गया. दोनों ने अपने रिश्तों को लेकर कभी कुछ नहीं बोला.

करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल ने बिग बॉस 8 में भाग लिया था. दोनों के बीच इसी शो से एक दूसरे के लिए प्यार उमड़ा था. दोनों ने शो के बाद डेटिंग शुरू की और साथ में सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो, नच बलिए 7 में भी भाग लिया. यहां उपेन ने करिश्मा को नैशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था. दोनों ने दूसरे को गले लगाकर हां भी बोला. हालांकि बाद में सब ठीक होते-होते दोनों का ब्रेकअप हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >