ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आजाद का हाथ थामे एयरपोर्ट पर आये नजर, फैंस बोले- इससे कंगना रनौत बेहतर थीं भाई..

ऋतिक रोशन आज रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए. इस दौरान एक्टर ने सबा का हाथ पकड़ रखा था. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन-दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. बी-टाउन में ऐसी चर्चा है कि ऋतिक सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. दोनों एक्सर मूवी या फिर डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते है. हाल ही में सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऋतिक के लिए अपने प्यार का इजहार किया था. जिसके बाद माना जा रहा था कि दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है.

अब ऋतिक रोशन रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए. इस दौरान एक्टर ने सबा का हाथ पकड़ रखा था. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ऋतिक रोशन नीले रंग की पैंट के साथ सफेद टी-शर्ट में नजर आए. वहीं सबा आजाद ने गंजी और ट्रैक पैंट के साथ मास्क पहना था. एक तरफ जहां कुछ फैंस ने दोनों की जमकर तारीफ की. वहीं दूसरी तरफ कुछ ने एक्टर को जमकर ट्रोल भी किया.

https://www.instagram.com/p/Cb9wOP8KyQd/

ऋतिक रोशन और सबा आजाद के लिए कुछ ने कहा कि वह स्टॉर से बहुत छोटी लग रही थी, और ऐसा लगा कि वह अपनी बेटी के साथ है. दूसरे ट्रोलर ने कहा कि वे एक पिता और बेटी की जोड़ी की तरह लग रहे थे. कुछ ने हाल की उस घटना का भी जिक्र किया जहां सुजैन खान एक रेस्तरां के बाहर कथित प्रेमी अर्सलान गोनी को गले लगाते हुए देख रही थीं. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”सबा से बढ़िया तो कंगना रनौत ती भाई”.

सबा आजाद वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में नजर आ चुकी हैं. वह एक संगीतकार और थिएटर अभिनेता हैं. ऋतिक रोशन जल्द ही अपनी फिल्म फाइटर पर काम शुरू करने वाले हैं. दीपिका पादुकोण के साथ यह उनकी पहली फिल्म होगी. फैंस हमेशा से उन्हें साथ देखना चाहते हैं. फिल्म को लेकर काफी बज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >