Honey Singh ने किडनैपिंग और मारपीट के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर बोले- मेरी छवि खराब करने की कोशिश…

एक इवेंट कंपनी के मालिक द्वारा मुंबई पुलिस में हनी सिंह और अन्य के खिलाफ उन्हें किडनैप कर रखने और उनके साथ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराया था. अब इसपर हनी ने रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है.

यो यो हनी सिंह अपने गानों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में है. हाल ही में हनी सिंह का गर्लफ्रेंड टीना के साथ ब्रेकअप हो गया. दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला. इन सबके बीच रैपर और उनकी टीम पर एक प्रंबधन एजेंसी के मालिक ने गंभीर आरोप लगाया था. उसके मुताबिक सिंगर ने उन्हें किडनैप करके मारपीट किया था. अब इसपर सिंगर ने चुप्पी तोड़ते हुए लंबा-चौड़ा सा पोस्ट लिखा है.

हनी सिंह बोले- सारे शिकायत और आरोप झूठे

एक इवेंट कंपनी के मालिक द्वारा मुंबई पुलिस में हनी सिंह और अन्य के खिलाफ उन्हें किडनैप कर रखने और उनके साथ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराया था. अब इसपर हनी ने रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है. सिंगर लिखते है, सारे शिकायत और आरोप झूठे और निराधार है. मेरी कंपनी या शिकायतकर्ता के बीच कोई संबंध या समझौता नहीं है जिसे मीडिया सुबह से दिखा रही है.

https://www.instagram.com/p/CrQt8K4hOIt/?hl=en
मेरी छवि खराब करने की कोशिश है…

आगे यो यो हनी सिंह ने लिखा, मैं मुंबई शो के लिए Tribevibe नाम की एक कंपनी के माध्यम से जुड़ा था जो एक प्रतिष्ठित कंपनी है और Bookmyshow की एक सहायक कंपनी है. जितना समय तय था, उतने में मैंने अपना प्रदर्शन किया. बाकी ऐसे सभी आरोप झूठे हैं और मेरी छवि खराब करने की कोशिश है. मेरी कानूनी टीम पहले से ही ऐसे बदमाशों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने का काम कर रही है.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के विलेन जगपति बाबू ने Salman Khan संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सलमान संग…
प्रबंधन एजेंसी मालिकने लगाया था हनी सिंह पर आरोप

बता दें कि एक व्यक्ति ने बुधवार को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) थाने में शिकायतकर्ता के रूप में कार्यक्रम प्रबंधन एजेंसी मालिक के नाम से शिकायत दी थी. शिकायतकर्ता ने गायक और उनकी टीम के सदस्यों पर अपहरण और हमला करने का आरोप लगाया. अधिकारी ने बताया था कि एक कार्यक्रम के निरस्त होने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >