बेयोंसे को आदर्श मानती हैं किम्बरले

व्यक्तिगत स्टाइल के मामलों में हॉलीवुड की गायिका किम्बरले वॉल्श बेयोंसे और जेनिफर लोपेज को अपना अपना आदर्श मानती हैं. कांटैक्ट म्यूजिक की खबरों के मुताबिक, ‘समथिंग न्यू’ की गायिका हमेशा से ही सुडौल काया वाली इन दोनों सुपरस्टार की मुरीद रही हैं और उन्हें देख कर अपने लिए कपड़ा पसंद करती हैं. वॉल्श ने […]

व्यक्तिगत स्टाइल के मामलों में हॉलीवुड की गायिका किम्बरले वॉल्श बेयोंसे और जेनिफर लोपेज को अपना अपना आदर्श मानती हैं.

कांटैक्ट म्यूजिक की खबरों के मुताबिक, ‘समथिंग न्यू’ की गायिका हमेशा से ही सुडौल काया वाली इन दोनों सुपरस्टार की मुरीद रही हैं और उन्हें देख कर अपने लिए कपड़ा पसंद करती हैं.

वॉल्श ने कहा ‘बेयोंसे और जेनिफर लोपेज दोनों प्राकृतिक रुप से मोहक हैं. बेयोंसे जैसा स्टाइल तो लाजवाब है. मुङो हर ऐसी महिला अच्छी लगती है जिसकी काया और स्टाइल बेयोंसे से मिलता है. मेरी शैली अलग है और मैं वह कपड़े पहनती हूं जो मुङो पसंद हों. लेकिन मेरी आदर्श तो वही हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >