ब्रैड पिट को अभिनेता से ज्‍यादा पिता होने पर गर्व

लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और शीर्ष सितारों में से एक ब्रैड पिट पिता बनने पर गर्व महसूस करते है. उन्हें एक सफल अभिनेता होने से ज्यादा अपनी पत्नी एंजेलिना जोली के साथ छह बच्चों का अभिभावक होने पर गर्व है. डिटेल्स मैगजीन को दिए गये एक साक्षात्कार में 50 वर्षीय अभिनेता ने अपने […]

लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और शीर्ष सितारों में से एक ब्रैड पिट पिता बनने पर गर्व महसूस करते है. उन्हें एक सफल अभिनेता होने से ज्यादा अपनी पत्नी एंजेलिना जोली के साथ छह बच्चों का अभिभावक होने पर गर्व है.

डिटेल्स मैगजीन को दिए गये एक साक्षात्कार में 50 वर्षीय अभिनेता ने अपने पारिवारिक जीवन के बारे में बात की. उन्होंने यह भी कहा कि अभिनय की दुनिया में वह जैसे जैसे उंचाई पर पहुंचते गए, वह अपनी आजादी गंवाते गए.

अभिनेता ने कहा कि वे अपनी बाइक की सवारी करते समय या विदेशों में यात्र के दौरान कैमरे से दूर रहने की कोशिश करते हैं.

उन्होंने कहा कि आजादी की परिभाषा यह है कि आप बिना किसी की निगरानी के अपना जीवन बिंदास तरीके से जियें. बहरहाल, पिट को इस बात की खुशी ज्यादा है कि वह अपनी पत्नी एंजेलिना के साथ मिल कर छह बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि,’अभिभावक की भूमिका अभिनेता की तुलना में कहीं ज्यादा गर्व का अहसास कराती है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >