‘वुमन इन ब्लैक’ का टीजर लॉन्च

लंदन : फिल्म ‘द वुमन इन ब्लैक’ (एंजल ऑफ डेथ) की नई झलक नजर आई जब इस फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ. डेली मिरर की खबर के अनुसार, इस सीक्वल फिल्म में फोएबे फॉक्स, जेरेमी इरविन, हेलेन मैकक्रोरी और ओकली पेंडरगास्ट शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन टॉम हार्पर ने किया है. ‘एंजल ऑफ डेथ’ का […]

लंदन : फिल्म ‘द वुमन इन ब्लैक’ (एंजल ऑफ डेथ) की नई झलक नजर आई जब इस फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ. डेली मिरर की खबर के अनुसार, इस सीक्वल फिल्म में फोएबे फॉक्स, जेरेमी इरविन, हेलेन मैकक्रोरी और ओकली पेंडरगास्ट शामिल हैं.

फिल्म का निर्देशन टॉम हार्पर ने किया है. ‘एंजल ऑफ डेथ’ का फिल्मांकन पाइनवुड स्टूडियो में किया गया इसके अलावा पूरे इंग्लैंड के विभिन्न स्थानों पर भी फिल्म की शूटिंग की गई. फिल्म की कहानी दूसरे विश्व युद्ध के समय की है जब एल मार्श हाउस को सरकार द्वारा जब्त कर लिया जाता है और इसे एक सैन्य मानसिक अस्पताल में तब्दील कर दिया जाता है.

जनवरी 2012 में ‘द वूमन इन ब्लैक’ रिलीज हुई थी और यह ब्रिटेन की अब तक की सर्वाधिक सफल हॉरर फिल्म बन गई थी. इसका सीक्वल 13 फरवरी 2015 को रिलीज होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >