Hit-Flop Films: साल 2022 में इन फिल्मों ने मचाया धमाल, कुछ ने फेरे मेकर्स के आरमानों पर पानी, देखें लिस्ट

Hit-Flop Films: साल 2022 कुछ फिल्मों के लिए काफी अच्छा रहा, तो कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. जहां दृश्यम 2, भूल-भूलैया 2 जैसी फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. वहीं भेड़िया, रामसेतू जैसी मूवीज ने मेकर्स के अरमानों पर पानी फेर दिया.

Hit-Flop Films: साल 2022 जल्द ही खत्म होने वाला है. ऐसे में इस साल बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फिल्में रिलीज हुई. इनमें से बहुत सारी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, तो कई बड़ी बजट की मूवीज फ्लॉप भी हुई. कमाई के मामले में देखा जाए, तो ये पूरा साल साउथ फिल्मों के नाम रहा. दृश्यम 2, भूल-भूलैया 2 और ब्रह्मास्त्र जैसी हिंदी फिल्मों ने धमाल मचाया और कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए. वहीं राम सेतू, भेड़िया, फोन भूत जैसी फिल्में बुरी तरह तरह फ्लॉप रहें.

ये फिल्में हुई हिट

इस साल साउथ की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा रहा. लेकिन कुछ हिंदी फिल्में भी थी, जिसने दर्शकों के दिल में एक अमिट छाप छोड़ दी. कार्तक आर्यन की फिल्म भूल भूलैया 2 साल की पहली सुपरहिट फिल्म थी. इसने करीब 200 करोड़ की कमाई की है. इसके अलावा ब्रह्मास्त्र ने 425 करोड़ की कमाई की. वहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया.

ये फिल्म हुई फ्लॉप

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप हुई. अक्षय कुमार के लिए ये साल काफी बुरा रहा, उनकी सारी फिल्में फ्लॉप हुई, जिसमें बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु के नाम शामिल हैं. अमिताभ बच्चन की भी झुंड, रनवे 34, गुडबाय, ब्रह्मास्त्र और ऊंचाई जैसी फिल्में सुपर फ्लॉप रहीं. रणवीर सिंह की सर्कस और जयेशभाई जोरदार को भी दर्शक ने कुछ खास पसंद नहीं किया.

Also Read: National Film Awards 2022: अजय देवगन और सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, देखें विजेताओं की लिस्ट

फिल्म कमाई हिट/फ्लॉप

  • गोविंदा नाम मेरा 8.2 मिलियन व्यूज सुपरहिट

  • दृश्यम 2 227.94 करोड़ ब्लॉकबस्टर

  • भेड़िया 65.84 करोड़ फ्लॉप

  • सलाम वेंकी 3.1 करोड़ फ्लॉप

  • फ्रेडी 6.1 मिलियन व्यूज औसत

  • ऊंचाई 32.9 करोड़ फ्लॉप

  • ब्लर 2.1 मिलियन व्यूज फ्लॉप

  • राम सेतु 74.85 करोड़ फ्लॉप

  • फोन भूत 14.76 करोड़ फ्लॉप

  • मिली 2.5 करोड़ फ्लॉप

  • डॉक्टर जी 26.45 करोड़ फ्लॉप

  • गॉडफादर 117.82 करोड़ फ्लॉप

  • ब्रह्मास्त्र 425 करोड़ हिट

  • कटपुतली 8 मिलियन व्यूज हिट

  • लाल सिंह चड्ढा 63.96 करोड़ फ्लॉप

  • रक्षा बंधन 47.37 करोड़ फ्लॉप

  • डार्लिंग्स 6.7 मिलियन व्यूज औसत

  • एक विलेन रिटर्न्स 42.9 करोड़ फ्लॉप

  • शमशेरा 46.4 करोड़ फ्लॉप

  • गुड लक जेरी 4.9 मिलियन व्यूज फ्लॉप

  • जग-जुग जीयो 84.09 करोड़ फ्लॉप

  • भूल भुलैया 2 185.57 करोड़ सुपरहिट

  • जयेशभाई 14.95 करोड़ फ्लॉप

  • कश्मीर फाइल्स 251.75 करोड़ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >