हिना खान, रश्मि देसाई का शिमरी ड्रेस में दिखा स्टाइलिश अंदाज, Anupama की ‘काव्‍या’ का थाई स्लिट गाउन में कातिलाना लुक, PHOTOS

Hina khan, Rashami Desai, Madalasa Sharma photo: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) काफी बोल्ड हैं और उनकी तसवीरें फैंस को खूब पसन्द आती हैं. वहीं, हिना खान (Hina khan) का हर लुक कमाल का होता हैं. उनका स्वैग ऐसा है कि उनकी तसवीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं. टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalasa Sharma) शो अनुपमा में काव्या के रोल से काफी पॉपुलर हुई हैं. ये तीनों एक्ट्रेसेस हर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगती है, लेकिन क्या आपने इनका शिमरी ड्रेस में कातिलाना अंदाज देखा है.

Hina khan, Rashami Desai, Madalasa Sharma photo: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) काफी बोल्ड हैं और उनकी तसवीरें फैंस को खूब पसन्द आती हैं. वहीं, हिना खान (Hina khan) का हर लुक कमाल का होता हैं. उनका स्वैग ऐसा है कि उनकी तसवीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं. टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalasa Sharma) शो अनुपमा में काव्या के रोल से काफी पॉपुलर हुई हैं. ये तीनों एक्ट्रेसेस हर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगती है, लेकिन क्या आपने इनका शिमरी ड्रेस में कातिलाना अंदाज देखा है.

रश्मि देसाई ने अपने इंस्टग्राम पर अपनी कुछ तसवीरें फैंस के साथ शेयर की हैं. इन तस्वीरों में रश्मि स्टाइलिश और कलरफुल स्टाइलिश ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. इस लुक को उन्होंने शिमरी गोल्डन हील्स के साथ पूरा किया है. एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला और स्ट्रेट स्टाइल में रखा है. रश्मि की ड्रेस सबसे खास है, ये ड्रेस रिवीलिंग होने के साथ-साथ काफी क्लासी है.

हिना खान अक्सर अपनी तसवीरों से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं. इस तसवीर में तूफानी सीनियर ब्लू और रेड शिमरी ड्रेस में पोज दे रही है. एक्ट्रेस कैमरे को देखकर हल्का मुस्कुरा रही हैं. बालों को उन्होंने हल्का कर्ल किया हुआ है, जो उन्हें बेहद खूबसूरत बना रहा है. इस तसवीर पर फैंस की नजरें थम गई है.


Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : भिड़े की बेटी ‘सोनू’ ने कश्मीरी लुक से फैंस को बनाया दीवाना, बोले- ‘ये वाली गुलाबो टप्पू…’

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा काफी ग्लैमरस हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो काफी हॉट नजर आ रही हैं. इस तसवीर में वो शिमरी गोल्डन कलर की थाई स्लिट ड्रेस में काफी बोल्ड नजर आ रही हैं. ड्रेस के साथ उन्होंने रेड लिपस्टिक लगाया है, जो उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है.

मदालसा ने साल 2009 में तेलुगू फिल्‍म ‘Fitting Master’ से एक्टिंग में डेब्‍यू किया था. इस फिल्‍म में उनके काम की तारीफ की गई. इसके अगले साल उन्‍होंने कन्‍नड़ फिल्‍म ‘Shourya’ में काम किया. इस फिल्‍म ने उनके करियर को एक नयी उड़ान दी. इसके बाद भी उन्‍होंने कुछ तेलुगू फिल्‍म में काम किया जिसमें उनकी अभिनय को सराहा गया. इसके बाद साल 2011 में उन्‍होंने फिल्‍म ‘एंजेल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >