Naagin 5 : इस दिन से शुरू होगा ‘नागिन 5’, इच्छाधारी नागिन बनकर आ रहीं हिना खान

Naagin 5, Hina Khan : एकता कपूर का मशहूर टीवी सीरीयल 'नागिन 5' जल्द शुरू होने वाला है. नागिन 5 (Naagin 5) को लेकर फैंस बेहद उत्साहित है. इस शो में हिना खान (Hina Khan) को नागिन के अवतार में देखने के लिए दर्शक बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. अब खबर आ रही है कि शो 9 अगस्त से नए एपिसोड के साथ शुरू होने जा रहा है.

Naagin 5, Hina Khan : एकता कपूर का मशहूर टीवी सीरीयल ‘नागिन 5’ जल्द शुरू होने वाला है. नागिन 5 (Naagin 5) को लेकर फैंस बेहद उत्साहित है. इस शो में हिना खान (Hina Khan) को नागिन के अवतार में देखने के लिए दर्शक बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. अब खबर आ रही है कि शो 9 अगस्त से नए एपिसोड के साथ शुरू होने जा रहा है.

शो से जुड़े कई प्रोमो पहले ही मेकर्स सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं. अब एक प्रोमो में हिना खान नागिन के रूप में में दिखाई दे रही है. इस लुक में हिना बेहद खूबसूरत लग रही है. हालांकि डेट्स की परेशानी के कारण हिना कुछ ही एपिसोड का हिस्सा होंगी.

https://www.instagram.com/p/CDg1zR5KaVx/

प्रोमो शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने लिखा, बीते हुए कल की गाथा को फिर जीने के लिए आ रही है, इच्छाधारी नागिन. नागिन 5, शुरू हो रहा है 9 अगस्त से शनिवार-रविवार रात 8 बजे, कलर्स पर.

https://www.instagram.com/p/CDgEBYDKIXs/

हिना खान के साथ टीवी के मशहूर एक्टर मोहित मल्होत्रा ​​और धीरज धूपर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इससे पहले मोहित और हिना दोनों ‘हैक्ड’ फिल्म में भी साथ नजर आ चुके हैं. ‘हैक्ड’ से भी हिना खान ने लोगों से तारीफें बटोरीं थीं. हिना खान की फैंन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. बता दें कि हिना ने 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लिया था, जिसमें वह रनरअप रही थीं.

Also Read: ‘नागिन 5’ में इच्छाधारी नागिन बनकर आ रहीं हिना खान, देखें एक्ट्रेस की खूबसूरत तसवीरें

पिछले दिनों नेपोटिज्‍म पर बात करते हुए हिना खान ने कहा था,’ नेपोटिज्म फ़िल्म इंडस्ट्री की हकीकत है. नेपोटिज्म से शिकायत नहीं उनकी सोच से शिकायत है जो सिर्फ अपने सर्कल के लोगों को ही मौका देना चाहते हैं. आगे बढ़ाना चाहते हैं. वो नहीं चाहते कि बाहर से कोई आए और उनको चुनौती दे. बराबरी का मौका आउटसाइडर्स को भी दे फिर कोई शिकायत नहीं होगी.’

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >