Hina Khan: नहीं हुआ हिना खान और रॉकी जायसवाल का ब्रेकअप, नागिन एक्ट्रेस के इस पोस्ट से हुआ खुलासा

हिना खान ने एक इंस्टा स्टोरी में लिखा था, धोखा ही एक ऐसा सच है जिसे कभी नहीं बदला जा सकता, जिसके बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे. उन्हें लग रहा था कि रॉकी के साथ उनका ब्रेकअप हो गया है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है.

Hina Khan and Rocky Jaiswal: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इस बार एक पोस्ट को लेकर चर्चा में है. हिना ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट लिखा था, जिसके बाद फैंस को लगा कि उनका बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) के साथ ब्रेकअप हो गया. इस पोस्ट ने यूजर्स का ध्यान खींच लिया था. लेकिन आपको बता दें कि उनका ब्रेकअप नहीं हुआ है और ये सब उन्होंने एक प्रमोशन के लिए किया.

हिना खान का हो गया ब्रेकअप?

दरअसल, हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. हिना ने एक इंस्टा स्टोरी में लिखा था, धोखा ही एक ऐसा सच है जिसे कभी नहीं बदला जा सकता. नागिन एक्ट्रेस हिना के इस पोस्ट के बाद लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थी कि रॉकी जायसवाल के साथ उनका 13 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया. ब्रेकअप की खबरों ने इंटरनेट पर तूल पकड़ा था.

हिना का लेटेस्ट पोस्ट

अब हिना के लेटेस्ट पोस्ट से साफ हो गया कि रॉकी और उनका ब्रेकअप नहीं हुआ. ये सब उन्होंने अपने नये प्रोजेक्ट के लिए किया था. हिना की अपकमिंग सीरीज षड़यंत्र आ रही है, जिसका टीजर शेयर कर उन्होंने लिखा, मैं फंसी हूं झूठ और फरेब के जाल में. किसने रचा ये. तो इससे साफ है कि उनको वो क्रिप्टिक पोस्ट प्रमोशन करने का तरीका था.

Also Read: Hina Khan Video: हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शॉपिंग बैग छीनने के लिए हुई परेशान, वायरल वीडियो

इन शोज में आई थी नजर

हिना खान टीवी जगत का एक जाना पहचाना नाम है. हिना को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा गया था. इसमें एक्ट्रेस ने अक्षरा का किरदार निभाया था. इसके अलावा वो ‘कसौटी जिंदगी की 2’, बिग बॉस 11, खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थी. बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुकीं हिना 2021 में में तूफानी सीनियर बनकर आईं थीं, उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान भी तूफानी सीनियर की भूमिका में दिखे थे. पिछले साल एक्ट्रेस की फिल्म हैक्ड रिलीज की गई थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >