Heeramandi OTT Release: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज मेकर्स ने हर एक एक्ट्रेस के लिए उनकी स्टनिंग सोलो पोस्टर्स से पर्दा उठाया है. आइये जानते हैं कब ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

Heeramandi: संजय लीला भंसाली एक बार फिर से अपनी मैग्नम ओपस यानी मच अवेटेड हीरामंडी से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार है. बता दें कि इसमें मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख जैसी बेहद टैलेंटेड अभिनेत्रियां नजर आने वाली है.

Heeramandi

बेहद दमदार टीजर रिलीज करने के बाद, अब मेकर्स ने हर एक एक्ट्रेस के लिए उनकी स्टनिंग सोलो पोस्टर्स से पर्दा उठाया है. हर पोस्टर शानदार और भव्यता की एक झलक मिलती है, जो दर्शकों को एक सिनेमेटिक मास्टरपीस का इंतजार करने के लिए उत्साहित कर रही है.

Heeramandi

संजय लीला भंसाली अपने विजुअल लग्जरी और सभी चीजों पर बारीकी से ध्यान देने के लिए जाने जाते हैं, और उसी तरह से हीरामंडी भी उससे कुछ अलग नहीं लग रही है.

Heeramandi

हीरामंडी मल्लिकाजान और फरीदन के बीच के टक्कर की उलझन को दर्शाता है, एक ऐसा क्षेत्र जहां वैश्याएं रानियों के रूप में राज करती हैं. इस टक्कर के बीच, कहानी मल्लिकाजान की सबसे छोटी बेटी आलम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भविष्य की आखिरी उम्मीद बन जाती है.

Heeramandi

Also Read- Heeramandi OTT Release Date: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब आलम को सत्ता और प्यार में से एक को चुनना होता है. हीरामंडी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यानी देश के आजाद होने से पहले के बैकड्रॉप पर स्थित है.

Heeramandi

ये कहना गलत नहीं होगा की यह एपिक सागा प्यार, सत्ता, धोखा, संघर्ष, और आजादी के सभी रंगों को दिखाने वाली है.

Heeramandi

शानदार कास्ट के साथ यह फिल्म प्यार, ताकत, धोखा और आजादी के रंगों को पेश करने का वादा करती है. ये कहना गलत नहीं होगा कि भंसाली के शानदार करियर में यह फिल्म एक और रत्न बनकर सामने आने का वादा करती है.

Heeramandi

ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हालांकि रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है. संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के मंजे हुए फिल्म निर्माताओं में से एक हैं. उन्हें देवदास, गंगूबाई काठियावाड़ी और बाजीराव मस्तानी जैसी अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है.

Also Read- Heeramandi: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ का पहला पोस्टर आउट, जादुई अंदाज में दिखी सोनाक्षी सिन्हा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >