हर हर महादेव फिल्म को लेकर मचा है बवाल? लोगों को थियेटर से निकालकर पीटा, जानें पूरा मामला

Har Har Mahadev Movie Controversy: मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ को लेकर देश में एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है. फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे की कहानी दिखाई गई है. लोगों का आरोप है कि फिल्म के मेकर्स ने “तथ्यों से छेड़छाड़” की है.

Har Har Mahadev Controversy: मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. स्वराज्य संगठन के कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों महाराष्ट्र के एक सिनेमाघर में मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ के प्रदर्शन को बाधित करते हुए दावा किया. उनका कहना है कि फिल्म के निर्माताओं ने “तथ्यों से छेड़छाड़” की है. शहर के एक अन्य सिनेमाघर में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस (एनवाईसी) ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन भी किया.

स्वराज्य संगठन ने जताई नाराजगी

स्वराज्य संगठन (एसएस) की स्थापना छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी छत्रपति ने की थी. संभाजी ने ‘हर हर महादेव’ और ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात’ (आगामी फिल्म) पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित किसी भी आगामी फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है, तो वह ऐसी फिल्मों का विरोध करेंगे और उनकी रिलीज को रोकने के लिए सभी प्रयास करेंगे.

दर्शकों को पीटने वालों पर होगी कार्रवाई

स्वराज्य संगठन के कार्यकर्ता नासिक-पुणे राजमार्ग पर स्थित सिनेमाघर पहुंचे और प्रबंधन को जबरदस्ती फिल्म की स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐतिहासिक मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ देखने गए दर्शकों की पिटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फडणवीस ने कहा कि लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध व्यक्त कर सकते थे. उन्होंने कहा एक सिनेमाघर में प्रवेश करना और फिल्म देखने वालों की पिटाई करना… बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Bigg Boss 16: टीना दत्ता ने इस वजह से शालीन भनोट को कहा घटिया, BB के घर से ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेटेड
फिल्म को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी

उन्होंने कहा, लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने की अनुमति है. मैंने फिल्म नहीं देखी है और मुझे विवाद की जानकारी नहीं है. राकांपा के आक्रामक विरोध-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, भाजपा की महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख चित्रा वाघ ने कहा, ”अगर आव्हाड को यह एहसास नहीं है कि वह अब सत्ता में नहीं हैं, तो कानून को उन्हें इस बात का एहसास कराना चाहिए.” (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >