Hansika Motwani Birthday: जब एक्ट्रेस पर लगा था हार्मोनल इंजेक्शन लगाने का इल्जाम, 16 साल में दिखने लगी थीं जवान

Hansika Motwani Birthday: साउथ की क्वीन हंसिका का आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस जितना अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तारीफ लुटती हैं, उससे कई ज्यादा सुर्खियां वह अपने प्रोफेशनल लाइफ से बटोरती हैं.

Hansika Motwani Birthday: हंसिका मोटवानी साउथ की पॉपुलर और ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में से एक हैं. आज एक्ट्रेस का 32वां जन्मदिन है. हंसिका का जन्म मुंबई में 9 अगस्त, 1991 को एक सिंधी परिवार में हुआ था. उनके पिता प्रदीप मोटवानी एक बिजनेसमैन हैं. वहीं, उनकी मां मोना मोटवानी एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं. एक्ट्रेस बहुत छोटी थीं जब उनके पिता उनकी मां से अलग हो गए थे. हंसिका ने जितनी तारीफे अपनी फिल्मों से बटोरी हैं, उससे कई ज्यादा वह अपने निजी जिंदगी की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं. जिसके बारे में आइए जानते हैं.

ऋतिक रोशन के साथ इस फिल्म में दिखीं एक्ट्रेस

हंसिका मोटवानी ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के पोडर इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है. वहीं, एक्ट्रेस ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2000 में ‘शाका लाका बूम बूम’ से किया था. इस सीरियल में उन्होंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था. इसके बाद वह एकता कपूर के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अहम भूमिका निभाते नजर आई थीं.

सीरियल्स के बाद हंसिका ने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई मिल गया’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद साल 2007 में एक्ट्रेस हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म आपका सुरूर में दिखीं थी. इस फिल्म में वह काफी जवान नजर आ रही थीं और अपनी उम्र से बड़ी भी दिखीं. फैंस इनके इस रूप को देखकर बहुत दंग रह गए हैं. वह अपनी उम्र से काफी बड़ी दिख रही थीं. जिसके बाद उन पर इस बात का इल्जाम भी लगा था कि वह हार्मोनल इंजेक्शन लेती हैं.

Also Read Hansika Motwani की जब प्राइवेट फोटोज हो गईं थीं लीक, एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात

Also Read Hansika Motwani: सुर्ख लाल साड़ी में अप्सरा सी खूबसूरत दिखी हंसिका, पति सोहेल की आंखों में दिखी डूबी

ये सेलिब्रिटी होने की कीमत है

हंसिका मोटवानी ने जब इस खबर के बारे में जाना तब उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ये सेलिब्रिटी होने की कीमत है. एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि अगर वह इसे उस समय सहन कर सकती थीं तो इसे अब भी सह सकती हैं. वहीं, एक्ट्रेस की मां ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मुझ पर हंसिका को बड़ा होने के लिए इंजेक्शन देने का आरोप लगाया गया था. यह इंजेक्शन क्या है? मुझे इसके बारे में बताओ और मैं टाटा और बिड़ला से ज्यादा अमीर हो जाऊंगी. कौन सी मां ऐसा कर सकती है? आप मुझे बताएं. या सिर्फ यह बताओ कि क्या कोई ऐसा इंजेक्शन है जिससे तुम्हारी हड्डियां बढ़ सकती हैं?’ जब पहली बार अफवाहें शुरू हुईं, तो हम बहुत अनजान थे.’

हंसिका मोटवानी का परिवार

हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर, 2022 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहैल खतुरिया से जयपुर के मुंदोता फोर्ट में शादी किया था.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >