Guess Actress Name: तस्वीर में फेमस एक्ट्रेस को पहचान पाएंगे आप? बड़े इंडियन क्रिकेटर से हुई है शादी

Guess Actress Name: इंटरनेट पर एक फेमस एक्ट्रेस के बचपन की तस्वीर खूब वायरल हो रही है. भाई को गोद में लिए इस बच्ची को पहचानना मुश्किल है. आज वह बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करती हैं और उनकी शादी बड़े इंडियन क्रिकेटर से हुई है. एक्ट्रेस का नाम जानने के लिए पढ़ें पूरी स्टोरी…

Guess Actress Name: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने धमाल मचा रखा है. फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो गयी है. अभी भी फैन्स के बीच में इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है. थिएटर्स लगातार हाउसफुल दिख रहे हैं. इसी सफलता के बीच फिल्म के पार्ट टू की भी घोषणा हो चुकी है, जो मार्च 2026 में रिलीज होगी. इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री की एक चर्चित अभिनेत्री की बचपन की तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने भाई के साथ दिख रही है. तस्वीर में वह काफी क्यूट और छोटी दिख रही है. फोटो देखकर आपको पहचानना मुश्किल हो जाएगा. फोटो में दिख रही बच्ची आज सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करती हैं. 

क्या एक्ट्रेस को पहचान पा रहे हैं आप?

दरअसल, आज (28 दिसंबर 2025) उनके भाई का बर्थडे है औऱ उन्होंने भाई को विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. उन्हीं तस्वीरों में से एक ये तस्वीर है जो आपको ऊपर दिख रहा है. क्या आप तस्वीर को देखकर अंदाजा लगा पा रहे हैं कि भाई को गोद में लिए ये एक्ट्रेस कौन हैं? अगर नहीं पहचान पा रहे तो हम आपको बताते हैं, तस्वीर में दिख रही बच्ची बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी हैं, जो अपने भाई आहान शेट्टी को गोद में ले रखी हैं.

जनवरी 2023 में आथिया-राहुल ने की थी शादी

आथिया शेट्टी बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं और प्रोफेशन से एक्ट्रेस हैं. वह भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी हैं, दोनों ने जनवरी 2023 में खंडाला स्थित सुनील शेट्टी के फार्महाउस में प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी. 24 मार्च 2025 को कपल को एक बेटी हुई है.

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh Spotted: धुरंधर की सफलता के बीच न्यूयॉर्क में स्पॉट हुए रणवीर, फैंस के साथ तस्वीर वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >