Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: राजीव-शिवानी ने मांगा सई-विराट से ये तोहफा, पाखी से सम्राट ने कही ये बात

'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा पाखी अपनी शादी को याद करती है और विराट से कहती है कि उसने उसकी शादी को रोकने की हिम्मत क्यों नहीं की. विराट उस पर गुस्सा हो जाता है और उसे वहां से जाने के लिए कहता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein upcoming Episode: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) में चव्हाण परिवार राजीव और शिवानी की शादी के लिए मान गया है. वहीं, उनकी शादी तक सई, विराट को रुकने के लिए कहती है. वह उससे वादा करता है कि वह उनकी शादी में शामिल होने से पहले कही नहीं जाएगा.

‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राजीव और शिवानी, सई और विराट से कहते है कि वो उनका कन्यादान करें. हालांकि काफी मना करने के बाद दोनों इस बात के लिए मान जाते है. वहीं, सई, विराट से कहती है कि उसने महसूस किया है कि वह एक रिश्ते को पकड़कर नहीं रख सकती है.

सई, विराट से कहती है, अगर हम रिश्ते में किसी भी व्यक्ति को कंट्रोल करने या रोकने की कोशिश करते हैं, तो वह बहुत दूर चला जाता है. सई उसे यकीन दिलाती है कि वो अब से उसे परेशान नहीं करेगी. इधर चव्हाण परिवार राजीव और शिवानी के म्यूजिक समारोह के लिए जमा होते है. राजीव सबको अपनी बहन अनुराधा से मिलवाते है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: चव्हाण परिवार ने राजीव के प्रपोजल को ठुकराया, शिवानी की अब नहीं होगी शादी?

पाखी अपनी शादी को याद करती है और विराट से कहती है कि उसने उसकी शादी को रोकने की हिम्मत क्यों नहीं की. विराट उस पर गुस्सा हो जाता है और उसे वहां से जाने के लिए कहता है. वहीं, सम्राट, पाखी से कहता है कि वो अभी भी विराट से प्यार करती है और इस बात को स्वीकार करने के लिए कहता है. लेकिन पाखी उसके सामने इस बात को मानने से इनकार कर देती है.

विराट, सई को खोजते हुए कमरे में जाता है और उसे बस देखते ही रह जाता है. विराट उससे पूछता है कि वो दुल्हन की तरह क्यों तैयार हुई है. इस पर सई कहती है कि उससे कुछ भी पूछने का कोई अधिकार नहीं है. साथ ही याद दिलाती है कि वह पहले ही ये शादी खत्म कर चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >