GHKPM Spoiler: बच्चों के सामने ही लड़ने लगे विराट- पाखी, काकू ने अश्विनी और निनाद को दी चेतावनी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' दिखाया जाएगा कि सई और विराट की शादी की सालगिरह के बारे में जानकर भवानी काफी गुस्सा हो जाती है. वहीं, गेम खेलने के दौरान विराट और पाखी में लड़ाई हो जाती है.

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में एक धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. पाखी, विनायक, विराट और सई मिलकर सवी का बर्थडे पिकनिक स्पॉट पर सेलिब्रेट करते है. वहीं, चव्हाण निवास में पता चलता है कि सई भी उनके साथ पिकनिक पर गई है. काकू ये जानकर काफी नाराज हो जाती है.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि स्कूल पिकनिक में टीचर सारे पैरेंट्स के साथ गेम खेलते है. पाखी और विराट गेम खेलते है और टीचर उनसे एक-दूसरे के बारे में सवाल पूछती है. पाखी, विराट से जुड़े सवालों के जवाब सही तरीके से देती है. उसका कोई भी जवाब गलत नहीं होता.

विराट ये गेम खेलने से मना करता है, लेकिन सबके कहने पर वो मान जाता है. टीचर पाखी से जुड़े सवाल पूछती है जिसका विराट जवाब नहीं दे पाता. वो सिर्फ दो ही सवालों के जवाब सही देता है. गेम के लास्ट में टीचर कहते है कि वो अपनी पत्नी को अच्छे से नहीं जानते है. पाखी काफी अपसेट हो जाती है औऱ विराट से कहती है कि उसे उसकी पसन्द और नापसन्द के बारे में कुछ बता नहीं. दोनों सबके सामने ही लड़ने लगते है.

Also Read: GHKPM Spoiler: सई को सवी के बर्थडे से विराट रखेगा दूर, बनाया ये प्लान… लेकिन आएगा फिर ये टविस्ट

सई और विराट की शादी की सालगिरह के बारे में जानकर भवानी काफी गुस्सा हो जाती है. वो अश्विनी और निनाद को कहती है कि सई, विराट और पाखी के बीच आने की कोशिश कर रही है. वहीं, पिकनिक गेम में टीचर सई और विराट को इस गेम में खेलने के लिए कहते है. सई खेलने से मना कर देती है, लेकिन सवी के जिद के आगे दोनों हार जाते है. सवी उनसे कहती है कि उसे वो क्राउन चाहिए. विराट और सई गेम खेलते है और एक-दूसरे के बारे सही-सही जवाब देते है. दोनों अपने अतीत को यादकर मुस्कुराने लगते है. पाखी ये देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाती. विनायक ये सोचता है कि उसके पिता सई को इतने अच्छे से कैसे जानते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >