GHKPM Spoiler: सई को मिलेगा उसका खोया हुआ बेटा? विराट के सामने हुआ उसका बुरा हाल, फूट-फूटकर रोयी

सीरियल गुम है किसी के प्यार में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विनायक जाग जाता है और विराट को बताता है कि उसने एक बुरा सपना देखा. वो कहता है कि उसने सई को अपने पास खड़ा देखा और वो उससे फोन पर बात करने का जिद करता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler Alert: गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) का लेटेस्ट ट्रैक काफी भावुक हो गया है. विराट को अपना खोया हुआ बेटा वीनू मिल गया है. लेकिन दूसरी तरफ सई उसकी खोज में लगी हुई है. वो एक बेबस मां की तरह वीनू को खोज रही है और ये बात विराट जानता है. विराट ने ये बात उससे छिपाया है क्योंकि उसे डर है कि वो वीनू को पाखी से दूर कर देगी.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

सीरियल गुम है किसी के प्यार में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट अपने बेटे विनायक के बेड के पास बैठा होता है. विराट को अपने फैसले पर दुख होता है. उसे लगता है कि सई से ये बात छिपाकर उसने अच्छा नहीं किया है. वो सोचता है कि सई को अपने बेटे के बारे में जानने का पूरा हक है. वो कहता है कि वो एक बहुत बुरा पिता है क्योंकि उसने उसे उसकी असली मां से दूर रखा है.

विनायक का सवाल

अचानक विनायक जाग जाता है और विराट को बताता है कि उसने एक बुरा सपना देखा. वो कहता है कि उसने सई को अपने पास खड़ा देखा और वो उससे फोन पर बात करने का जिद करता है. विराट उसे समझाता है कि वो उसे सुबह बात करवा देगा. विनायक विराट से पूछता है कि वह पाखी और उसके बीच में किसकी तरह दिखता है? इसके बाद वो तुरन्त कहता है वो सई के जैसा लगता है और वो उसकी तरह बनेगा.

Also Read: GHKPM Spoiler: जगताप की मदद लेगी सई, करिश्मा का सच आएगा सामने? जानिए आज के एपिसोड में क्या होगा खास
सई फूट-फूटकर रोयी

सई, विराट से कैफे में मिलती है और वीनू के बारे में कुछ पता चला ये पूछती है. विराट ना में सिर हिलाता है. इस दौरान सई उसके सामने फूट-फूटकर रोने लगती है और कहती है कि उसने उसे उस दिन जाने से क्यों नहीं रोका था. विराट अपनी गलती मानता है और दोनों अपने अतीत को यादकर इमोशनल हो जाते है. तभी पाखी दोनों को गले मिलते देख लेती है. वो उन्हें देखकर टूट जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >