Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कौन हैं भाविका शर्मा, जो लीप के बाद निभाएंगी सवी का किरदार

गुम है किसी के प्यार में का हर एपिसोड दर्शकों को खूब पसंद आता है. जल्द ही ये सीरियल 20 साल का लीप लेने वाला है. जिसके बाद नये स्टारकास्ट की एंट्री होगी. इसमें सवी का रोल भाविका शर्मा निभाएंगी. आइये जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पसंदीदा शो में से एक गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप लेने वाला है. जिसमें आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा नजर नहीं आएंगे, हालांकि नये स्टारकास्ट के साथ जबरदस्त कहानी दर्शकों को बांधे रखने के लिए पुरी तरह तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कहानी अब सई और विराट की बेटी सवी के साथ आगे बढ़ेगी. ऐसे में सई का किरदार भाविका शर्मा निभा रही हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में…

कौन हैं भाविका शर्मा

भाविका शर्मा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं, जिन्हें मैडम सर टीवी शो में एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा गया था. अब वह ‘गुम है किसी के प्यार में‘ सवी जोशी यानी सई और विराट की बेटी का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लीप का प्रोमो सामने आ चुका है और फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड दिख रहे हैं. भाविका शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2015 में की थी. गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा के लिए एक बड़ा ब्रेक है, क्योंकि वह मेन लीड के तौर पर नजर आने वाली हैं. शो में उनके साथ शक्ति अरोड़ा भी होंगे. भाविका शर्मा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस फोटोज से फैंस को घायल करती है.

https://www.instagram.com/p/CpNJ220jV0R/?hl=en
गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक

सई जोशी उर्फ​आयशा सिंह को ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल से काफी प्रसिद्धि मिली और अब फैंस का कहना है कि लीप के बाद भी आयशा को कोई रोल दिया जाए, नहीं तो वो शो देखना बंद कर देंगे. वहीं लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो विराट-सई आतंकवादियों को काफी हद तक पकड़ने में सफल हो जाते है, लेकिन गीतांजलि आखिरी समय में कहानी पलट देती है. गीतांजलि भी आतंकवादियों में से एक है. वह रमाकांत पुजारी की पत्नी है और उनके ग्रुप की मुख्य कमांडर है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का प्रोमो आउट, लव ट्रायंगल में फंसे शक्ति अरोड़ा-भाविका शर्मा, जानें लीप की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >