Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: अर्श ने पलटा सारा खेल, किया ये बड़ा खुलासा, रजत के पैरों तले से खिसकी जमीन

सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सई के आने से पूरा परिवार काफी खुश है. सारा परिवार मिलकर कृष्ण को पारंपरिक छप्पन भोग चढ़ाने के लिए 56 भोग बनाता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा कि सई की कस्टडी मिलने के बाद रजत का परिवार बहुत खुश है. इस बीच भाग्यश्री को याद आता है कि वो भगवान कृष्ण को पारंपरिक छप्पन भोग चढ़ाना भूल गई है. वो भगवान को 56 भोग नहीं लगा पाई और बहुत दुखी हो जाती है. राजेंद्र कहता है इस बार भगवान को 11 मिठाई चढ़ा दो और माफी मांग लो. हालांकि भाग्यश्री मना कर देती है.

गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा

गुम है किसी के प्यार है में दिखाया जाएगा कि ठक्कर परिवार मिलकर छप्पन भोग बनाने में लग जाता है. रजत लड्डू बनाता है और सारे घर के लोग अलग-अलग व्यंजन बनाते हैं. सबकुछ बन जाने के बाद परिवार भगवान कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित करता है.

सई पर क्यों नाराज होगा रजत

सई 56 भोग में से एक भोग को चखने की इच्छा जताती है. उसकी दादी मना कर देती है कि भगवान कृष्ण का जन्मदिन आधी रात को मनाया जाता है, इसलिए उसे तब तक इंतजार करना होगा. सई उत्सव के पीछे की कहानी रजत से पूछती है. रजत मना कर देता है और अपने कमरे में चला जाता है. भाग्यश्री रजत को कहानी बताने के लिए उसे मनाती है, लेकिन वो नहीं सुनता.

सवी सुनाएगी सई को कहानी

सवी रेत की कलाकृति के जरिए सई को कहानी सुनाती है. कहानी सुनाने के बीच रजत आ जाता है और वो भी उसे कहानी सुनाने लग जाता है. सई, सवी से पूछती है क्यो वो उसकी यशोदा मां है. सवी कहती है हां औऱ वो उसकी कन्हैया है. वहीं, रजत, सवी से वादा करता है कि इस बार वो भुलेश्वर जाकर दही हांडी तोड़ेगा.

क्या सई नहीं है रजत और आशका की बेटी

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि जन्माष्टमी उत्सव के दौरान अर्श एक बड़ी चाल चलता है. अर्श, रजत से कहता है कि सई उसकी बेटी नहीं है. अर्श कहता है सई उसकी और आशका की बेटी है. रजत ये सुनकर चौंक जाता है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऑफ-एयर नहीं होगा सवी-रजत का शो, ये एक्टर्स नहीं करेंगे रिप्लेस, जानें लेटेस्ट अपडेट

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में होगी इस किरदार की एंट्री, रजत-सवी की शादी रोकने के लिए आशका लगाएगी सबसे बड़ा दांव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >