Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने अपकमिंग ट्विस्ट पर से उठाया पर्दा, बोली- खतरनाक जाल से कैसे…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अपनी कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाले हैं. अब भाविका शर्मा ने इस राज से पर्दा उठाया.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में अपनी मनोरंजक कहानी के साथ दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. सीरियल में हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. हितेश ने रजत ठक्कर का किरदार निभाया है, जबकि भाविका सवी के रूप में दिखाई दे रही हैं. कहानी सवी और रजत के इर्द-गिर्द घूम रही है. दोनों में एक दूसरे के लिए प्यार तो है, लेकिन वह इसका इजहार नहीं कर पा रहे हैं. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड दर्शकों को आपनी सीट से बांधे रखेंगे.

भाविका शर्मा ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

भाविका शर्मा ने अपकमिंग टविस्ट को लेकर फिल्मीबीट संग बात करते हुए कहा, ”एक दिलचस्प ट्विस्ट सामने आने वाला है, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा. सवी और रजत के प्यार भरे पल भी सामने आएंगे. इधर कियान, सई और अन्य बच्चे खतरे की स्थिति में हैं. वे इसे कैसे चतुराई से ठीक करते हैं, ये देखने लायक है. दर्शकों को कियान को लापरवाही से बस चलाते हुए भी देखने को मिलेगा. इसी बीच, सई सवी से संपर्क करती है और उसे स्थिति की गंभीरता का पता चलता है, जिससे तनाव और बढ़ जाता है.”

दर्शकों को अपकमिंग एपिसोड में आएगा मजा

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”एक चौंकाने वाला खुलासा होता है, सवी को दर्दनाक सच का पता चलता है कि ईशा का एक्सीडेंट कियान ने ही किया है. इससे सवी को झटका लगता है. वे भावनाओं और त्रासदी के इस खतरनाक जाल से कैसे निपटते हैं, यह दर्शकों को टीवी से बांधे रखने में मदद करेगा. अभी और भी सस्पेंस बाकी है. देखते रहिए कि आगे क्या होता है.”

खाई में गिर जाती है सवी

दरअसल गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि सवी को पता चल जाता है कि ईशा का एक्सीडेंट कियान ने किया है. इसलिए रजत आशिका को बचा रहा है. वह सच जानकर टूट जाती है. तभी उसे सई का कॉल आता है, जो कहती है कि मेरी और बाकी बच्चों की जान को खतरा है, क्योंकि कियान बस चला रहा है. तभी फोन गिर जाता है. सवी अपनी बेटी को बचाने के लिए भागती है. वह स्टंट करते हुए बस में घुस भी जाती है, लेकिन बस को रोकने के चक्कर में वह खाई में गिर जाती है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स को बचाते वक्त खाई में गिरेगी सवी, सई-रजत का होगा बुरा हाल

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस नए शख्स की शो में होगी एंट्री, रजत-सवी की लाइफ में आएगा तूफान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >