Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में लीप को लेकर सवी ने तोड़ी चुप्पी, भाविका शर्मा बोलीं- प्रोडक्शन हाउस की ओर से…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में एक बार फिर से मेकर्स लीप लेकर आने वाले हैं, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. अब इसपर भाविका शर्मा ने रिएक्ट किया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट ट्रैक काफी मजेदार हो गया है. सीरियल को लेकर कहा जा रहा है कि शो में एक बार फिर से लीप आने वाला है. लीप के बाद स्टार कास्ट बदल जाएंगे. हालांकि मेकर्स ने इसपर अभी तक कुछ नहीं कहा है. जबकि शो में सवी की भूमिका निभाने वाली भाविका शर्मा ने लीप की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

गुम है किसी के प्यार में लीप को लेकर भाविका शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया पर गुम है किसी के प्यार में लीप आने की खबरें जानकर फैंस काफी उत्साहित हो गए थे. हालांकि कुछ फैंस निराश भी हो गए. इंडिया फोरम ने इस बारे में जब भाविका शर्मा से पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा कि, ”हां, मैंने भी इस खबर के बारे में मीडिया में ही पढ़ा है.” एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि, हमें प्रोडक्शन हाउस की ओर से इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है और हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.” हालांकि एक्ट्रेस ने ना तो इस न्यूज का खंडन किया है औ ना ही इसे कंफर्म किया है.

जानें सीरियल में क्या दिखाया जाएगा

गुम है किसी के प्यार में के ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुभव, सवी से कहता है कि उसकी मदद इसलिए कर रहा है क्योंकि वह उसका पहला प्यार है. सवी जवाब देती है कि अगर उसकी बातें किसे ने सुन लिया तो, वह गलत समझ लेगा. सवी कहती है कि रजत को उसपर शक है. सवी कहती है रजत उसका फोन चेक कर रहा था. अनुभव उससे कहता है कि वह अपने कॉन्टैक्ट में उसका नाम बदल दें और सवी मान जाती है. दूसरी तरफ रजत से आशिका कहती है कि रजत की कुंडली प्रतिकूल लगती है, क्योंकि उसकी दोनों पत्नियां उसे अधिक सफल पुरुषों के लिए छोड़ चुकी हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका के बाद इस लड़की पर नजर डालेगा अर्श, सवी से है गहरा कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >