Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सनम जौहर ने लीप के बाद शो में एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझसे संपर्क किया गया…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ लीप आएगा और सारे पुराने किरदार शो से बाहर हो जाएंगे. लीप के बाद सीरियल में नये चेहरे दिखेंगे. अब सनम जौहर ने शो में एंट्री को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों अपने लीप को लेकर चर्चा में है. सबसे पहले शो में नील भट्ट और आयशा सिंह ने लीड रोल निभाया था. उसके बाद लीप आया और भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा ने उनकी जगह ले ली. उसके बाद एक और लीप आया, जिसमें शक्ति को हितेश भारद्वाज ने रिप्लेस कर दिया. अब मेकर्स एक और लीप लेकर आ रहे हैं और इसके लिए कई एक्टर्स को अप्रोच किया गया है. इसमें एक नाम सनम जौहर का है. कहा जा रहा है कि सनम को कंफर्म कर लिया गया है. अब इसपर सनम ने रिएक्ट किया है.

गुम है किसी के प्यार में एंट्री को लेकर सनम जौहर ने तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सनम जौहर से मेकर्स ने संपर्क किया है. कहा जा रहा है कि वह गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद लीड रोल निभाएंगे. ऐसी भी चर्चा है कि वह डबल रोल में दिखेंगे एक पुलिस अधिकारी और दूसरा सिंगर. इंडिया फोरम ने सनम से इस बारे में जानने के लिए संपर्क किया. इसपर सनम ने कहा कि, हां मुझसे संपर्क किया गया है, लेकिन अभी तक कुछ फाइनल नहीं हुआ है. सनम ने कई डांस शोज में भाग लिया है, जिसमें डीआईडी ​​लिटिल मास्टर्स, डीआईडी ​​सुपर मॉम्स, नच बलिए, झलक दिखला जा शामिल है. झलक दिखला जा में वह रुबीना दिलैक के साथ दिखे थे.

जानें गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा

वहीं, गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि रजत इस सोच में है कि वह सई के जन्मदिन के लिए सवी को कैसे बुलाए. सवी फिलहाल ईशा के साथ रह रही है. रजत, सई को सवी को अपने जन्मदिन में बुलाने के लिए कहता है. सई, ईशा के घर जाकर सवी को अपने बर्थडे में आने के लिए कहती है. पार्टी में रजत, अनुभव से माफी मांगता है. रजत सबके सामने सवी से भी माफी मांगता है और उसका ख्याल रखने की कसम खाता है. तारा ये देखकर काफी गुस्सा हो जाती है क्योंकि वह सवी को बिल्कुल पसंद नहीं करती.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >