Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में इस किरदार का कटा पत्ता, नहीं आएगी अब नजर, सई के गले लगकर खूब रोई ये एक्ट्रेस

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' सई-विराट का ट्रैक खत्म हो गया. कहानी 20 साल आगे आ गई है और ऐसे में बड़ी सवी की एंट्री हो गई है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लोकप्रिय ड्रामा सीरीज गुम है किसी के प्यार में की कहानी आगे बढ़ गई है. सई-विराट की कहानी खत्म हो चुकी है और और अब सवी बड़ी हो गई है. नया ट्रैक शुरू हो गया है और दर्शक इसे बड़े चाव से देख रहे है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छोटी सवी यानी अरिया सकारिया रोते दिख रही है. अरिया शूटिंग के आखिरी दिन फूट-फूट कर रोती दिखी. अब सवी शो में नजर नहीं आएगी.

‘गुम है किसी के प्यार में’ नजर नहीं आएगी सवी

दरअसल, सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ सई-विराट का ट्रैक खत्म हो गया. कहानी 20 साल आगे आ गई है और ऐसे में बड़ी सवी की एंट्री हो गई है. छोटी सवी यानी अरिया सकारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें शो की टीम को विदा करते समय छोटी सवि को रोना आ गया. अरिया, सई यानी आयशा सिंह के गले लगकर रोते दिखी. सारी टीम के साथ वो मस्ती करते हुए भी दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/Ct_iydQpx9J/

यूजर्स के कमेंट

वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आयशा और अरिया का बॉन्ड सच में बहुत प्यारा है. एक यूजर ने लिखा, रो मत बच्चा. एक यूजर ने लिखा, सब मिस करेंगे डॉल को. एक यूजर ने लिखा, बेचारी कितना रो रही है. कई यूजर्स ने उसे ना रोने की सलाह दी. वीडियो पर कुछ लोग दिल वाला इमोजी बना रहे है.

https://www.instagram.com/p/Ct_zqUSpGzQ/

कौन है बड़ी सवी?

बड़ी सवी का किरदार अब भानिका शर्मा निभा रही है. उन्होंने कहा, “मैं बहुत उत्साहित और आभारी हूं, लेकिन साथ ही घबराई हुई भी हूं क्योंकि ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ पहले से ही अपने साथ एक विरासत रखती है. शो ने एक मानदंड स्थापित किया है, और हम वास्तव में उस ऊंचाई तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं. हमारे पास घबराहट और खुशी के स्पर्श के साथ मिश्रित भावनाएं हैं.”

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-ईशान के बाद इस किरदार की एंट्री हुई शो में, कहा- मैं इस रोल को दिलचस्प…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >