Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की ‘सई’ ने किया खुलासा, बताया- ये शख्स होगा इस साल बिग बॉस 17 का विनर!

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. हाल ही के दिनों में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच जो लड़ाई हुआ, उसने सबका ध्यान अपना खींचा. इस बीच आयशा सिंह ने विनर को लेकर खुलासा किया है.

गुम है किसी के प्यार में फेम सई यानी आयशा सिंह शो को अलविदा कह चुकी है, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं है. सई को गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में उनके दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया है. सीरियल में सई, पाखी और विराट की जोड़ी ने कमाल किया था. हालांकि शो खत्म होने के बाद तीनों अलग हो गए है. ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में दिख रहे हैं, जबकि आयशा किसी नये प्रोजेक्ट में नजर नहीं आ रही है. फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब है. इस बीच आयशा ने बताया कि वो बिग बॉसे 17 में विनर के तौर पर किसी देखना चाहती है. बता दें कि सलमान के शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग ढोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ ​​खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान और सोनिया बंसल ने भाग लिया है.

कौन होगा बिग बॉस 17 का विनर?

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. हाल ही के दिनों में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच जो लड़ाई हुआ, उसने सबका ध्यान अपना खींचा. इस बीच आयशा सिंह ने देसीमार्टिनी संग एक इंटरव्यू में नील भट्ट और ऐश्वर्या पर बात की. जब उनसे पूछा गया कि वह किसे विनर बनते देखना चाहती हैं तो उन्होंने अंकिता लोखंडे का नाम लिया. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अंकिता ही इस शो की विनर बनेंगी.’ बता दें कि अंकिता शो की मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक है.

ऐश्वर्या शर्मा को लेकर क्या कहा आयशा सिंह ने?

आयशा सिंह ने कहा कि उन्होंने नहीं देखा कि बिग बॉस 17 में ऐश्वर्या शर्मा कैसी दिख रही हैं और उनकी ऐश्वर्या से कोई दोस्ती नहीं है. उन्होंने यह भी साफ किया कि जब भी लोग उनके बारे में बात करते हैं तो वह कुछ नहीं कहना चाहतीं और न ही इसमें पड़ना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने नील और ऐश्वर्या के साथ लंबे समय तक काम किया है, लेकिन उनकी उनसे दोस्ती नहीं है. इसलिए वह उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं. उन्होंने आगे कहा, “अगर मेरा कोई दोस्त गया होता तो मैं देखती, या फिर बोलती, लेकिन अभी तो मेरा बोलने का कुछ बनता ही नहीं है. मैं क्या ही बोल सकती हूं, मेरे लिए किसी भी चीज पर टिप्पणी करना सही नहीं है.”

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में रीवा की हो रही फिर से वापसी, सवी-ईशान को साथ देख टूट जाएगा दिल!

दिवाली को लेकर आयशा सिंह ने कही थी ये बात

आयशा सिंह ने दिवाली को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था, ”हर साल की तरह इस साल भी दिवाली घर पर परिवार और दोस्तों के साथ रहने के बारे में है. हालांकि ड्रेसिंग भाग या उत्सव भाग से अधिक, यह सजावट भाग और प्रकाश व्यवस्था है जो मुझे सबसे अधिक उत्साहित करती है. हर साल, जब घर की साज-सज्जा की बात आती है तो मैं इस जिम्मेदारी का नेतृत्व अपने ऊपर लेता हूं. दीयों के प्रकार से लेकर उन्हें सौंदर्यपूर्ण तरीके से रखने और फिर रंगोली डिजाइनों के बारे में रचनात्मक होने तक, मुझे यह सब बहुत पसंद है. यह सचमुच मुझे खुश करता है. बचपन में मैंने खूब पटाखे फोड़े हैं, खासकर अपने भाई-बहनों के साथ और मुझे यह बहुत पसंद था. हालांकि, समय और जागरूकता के साथ, मैंने पटाखों का उपयोग कम से कम 80% कम कर दिया है. वहीं, एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो मिठाई खाने से खुद को रोक नहीं पाती.

गुम है किसी के प्यार में का ट्रैक

लोकप्रिय ड्रामा सीरीज गुम है किसी के प्यार में लगातार ड्रामा से भरपूर है. कहानी बहुत सारे दिलचस्प मोड़ों से भरी हुई है. सई और विराट की दुखद मौत के बाद शो ने एक पीढ़ीगत छलांग लगाई है. लीप के बाद, सवी का किरदार भाविका शर्मा ने निभाया है, जबकि ईशान और रीवा का किरदार शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह ने निभाया है. शो का मौजूदा ट्रैक में ईशान सवी से अपने दिव की बात कहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >