Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो को अलविदा कहने पर रजत ने तोड़ी चुप्पी, हितेश भारद्वाज बोले- थोड़ा परेशान हूं लेकिन…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद रजत का किरदार निभाने वाले हितेश भारद्वाज शो में नहीं दिखेंगे. हितेश ने इस बात को कंफर्म कर दिया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप आ रहा है और ये कंफर्म हो गया है. शो के मेकर्स जनवरी 2025 के अंत में लीप लाने वाले हैं. शो के लीड एक्टर भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज शो को अलविदा कहने वाले हैं. भाविका ने शो को छोड़ने की बात फर्म कर दी है. अब हितेश ने भी बता दिया कि वह लीप के बाद इसका हिस्सा नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि, हमें ये बता दिया गया है कि शो लीप ले रहा है, हालांकि हमें तारीख नहीं दी गई है, लेकिन हमें बताया गया है कि शो लीप की ओर बढ़ रहा है.

गुम है किसी के प्यार में को अलविदा कह रहे हितेश भारद्वाज

हितेश भारद्वाज ने इंडिया फोरम से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि स्थिर रेटिंग के बाद भी मेकर्स ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. इसपर एक्टर ने कहा, यह सब कहानी के बारे में है. सबसे अच्छी बात तो ये है कि शो बहुत अच्छा जा रहा था, शो बहुत अच्छा कर रहा है. रजत और सवी के साथ दर्शक जुड़े हुए है, स्टोरी के साथ जुड़े हुए हैं. अगर मैं अपनी बात कहूं तो थोड़ा परेशान हूं क्योंकि आपको अच्छी एक टीम मिलती है, लोग मिलते हैं अच्छा काम करने को मिलता है. उसके अलावा मुझे लगता है कि दर्शकों के लिए कितमा अच्छा होगा कि उन्हें एक नयी कहानी मिलेगी.

गुम है किसी के प्यार में कैसे खत्म होगा रजत का किरदार?

पिंकविला से बातचीत में जब हितेश भारद्वाज से पूछा गया कि क्या उन्हें बताया गया है कि मेकर्स किस तरह उनके ट्रैक को खत्म करेंगे. इसपर एक्टर ने कहा, मुझे पता है कि स्टोरी एक अच्छे नोट पर खत्म होगी. ये कैसे अच्छे नोट पर खत्म होगी, ये मुझे नहीं पता, लेकिन रजत और सवी की स्टोरी को एक अंत मिलेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि दर्शक इसे देखकर पसंद करेंगे. बता दें कि गुम है किसी के प्यार में के अन्य कास्ट शीजान खान, कावेरी प्रियम का भी लीप के बाद ट्रैक खत्म हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >