Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत इस दिन करेंगे आखिरी एपिसोड शूट, शो में आएगा लीप

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में नया ट्विस्ट देखने के लिए दर्शक तैयार हो जाए. रिपोर्ट्स की मानें तो शो में लीप आएगा और उससे पहले सवी और रजत की कहानी खत्म हो जाएगी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दर्शकों का फेवरेट शो में से एक है. स्टार प्लस का ये शो साल 2020 में शुरू हुआ था और अब इसमें 2 लीप आ चुके हैं. मेकर्स तीसरे लीप की तैयारी कर रहे हैं और इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. दर्शकों के मन में अपकमिंग लीप को लेकर कई तरह के सवाल है. शो से भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज का पत्ता कटने वाला है और नये किरदारों की एंट्री होने वाली है. जानें भाविका और हितेश आखिरी एपिसोड कब शूट करेंगे.

सवी और रजत इस दिन करेंगे आखिरी एपिसोड शूट

गुम है किसी के प्यार में अब स्टोरी सवी और रजत के ईद-गिर्द नहीं घूमेगी. कहानी अब नये किरदारों पर फोकस होगी. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, शो जेनरेशन लीप की तैयारी में है. इसमें नयी कास्ट होगी और एकदम नयी कहानी. शो के मौजूदा कलाकार इस महीने 18 तारीख को आखिरी एपिसोड शूट करेंगे. दर्शक उस दिन आखिरी बार रजत और सवी को साथ में देखेंगे.

जानें गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा

गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत घर वापस लौटने का फैसले करता है. रजत, सवी को खूब सारे कॉल करता है और वह उसका जवाब नहीं देती. रजत को उसकी फ्रिक होती है और कैब लेकर घर जाने के लिए निकलता है. इस बीच उसे एयरपोर्ट पर अपनी और सवी की तीखी नोकझोंक याद आती है, जहां सवी ने तलाक के पेपर्स पर साइन करके उसे दिए थे और उसे थप्पड़ भी मारा था. रास्ते में कैब गलती से एक औरत को टक्कर मार देता है. हालांकि ये क्लियर नहीं होता कि वह औरत कौन थी. दूसरी तरफ सवी हॉस्पिटल में एडमिट होती है और वहां रजत उसे देखने आता है. रजत को सवी से मिलने के लिए अनुभव रोक लेता है. अनुभव से रजत विनती करता है कि वह उसे सवी से मिलने दे, लेकिन वह उसकी बाद नहीं सुनता.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin नहीं होगा ऑफ-एयर, सवी का कटेगा पत्ता, मेकर्स कर रहे नयी कहानी प्लान

यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका के बाद इस लड़की पर नजर डालेगा अर्श, सवी से है गहरा कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >