Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किशोरी शहाणे ने सई-विराट के शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उन लोगों के लिए…

गुम है किसी के प्यार में सई और विराट की जोड़ी को आज भी दर्शक याद करते हैं. दोनों का लव ट्रायंगल देखने में काफी मजेदार था. अब भवानी चव्हाण उर्फ किशोरी शहाणे ने स्टार्स की केमिस्ट्री पर बात की है. उन्होंने सीरियल को अलविदा भी कहा दिया है.

गुम है किसी के प्यार में‘ शुरू से ही टॉप शो में से एक रहा है. हाल ही में इस शो ने टीआरपी चार्ट पर अनुपमा को पीछे छोड़ दिया था. सीरियल इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चित बना हुआ है. इसके अपकमिंग ट्रेक दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. सीरियल ने कुछ महीने पहले ही लीप लिया था. जिसके बाद शक्ति अरोड़ और भाविका शर्मा ने सवी और ईशान की भूमिका निभाई. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा. पहली पीढ़ी के कलाकारों में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा शामिल थे. पहले सीजन की कहानी लव ट्रायंगल पर बेस्ड थी. नील और आयशा की जोड़ी आज भी कई लोगों की पसंदीदा है. विराट और सई ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को काफी इम्प्रेस किया. किशोरी शहाणे दोनों पीढ़ियों का हिस्सा रही हैं. अब उन्होंने विराट और सई को लेकर बात की.

किशोरी शहाणे ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ को कहा अलविदा

गुम है किसी के प्यार में के हाल ही के एपिसोड में हमने सवी के परिवार को उनके घर में हुए विस्फोट के दौरान मरते हुए देखा. इसके साथ ही भवानी चव्हाण का किरदार निभाने वाली किशोरी शहाणे की कहानी भी खत्म हो गई. उन्होंने आखिरकार शो को अलविदा कह दिया है, अब, IWMBuzz से बात करते हुए, किशोर शहाणे ने बताया कि क्यों नील और आयशा की जोड़ी एक खूबसूरत थी. उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा ने इस विरासत को आगे बढ़ाया है.

किशोरी शहाणे ने नील भट्ट और आयशा सिंह की तारीफ की

किशोरी शहाणे ने कहा कि उन्होंने शो में दो पीढ़ियों को फलते-फूलते देखा है. उन्होंने कहा कि सई और विराट अद्भुत जोड़ी थे. अभिनेत्री ने आगे बताया कि क्यों नील और आयशा का कॉम्बिनेशन अच्छा था. उन्होंने कहा, “जब आयशा सिंह शो में आईं तो वह नई थी और नील भट्ट अनुभवी थे. उनके साथ काम करना एक खूबसूरत कॉम्बिनेशन था. मैं उन दोनों और पूरे परिवार के साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाती थी.”

किशोरी शहाणे को शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा पर गर्व है

उन्होंने शक्ति और भाविका के बारे में बात की. उन्होंने साझा किया कि उनके साथ काम करना भी एक अद्भुत अनुभव रहा है और शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा नई ऊर्जा के साथ आए हैं. उन्होंने शो का झंडा ऊंचा रखने के लिए सराहना की और कहा कि उन्हें उन पर गर्व है.

Also Read: Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: मेकर्स ने एक साथ काटा इन चार किरदारों का पत्ता, अब सीरियल में नहीं आएंगे नजर

गुम है किसी के प्यार में क्या हुआ खास

गुम है किसी के प्यार में स्टार प्लस पर सबसे पसंदीदा शो में से एक है. यह शो BARC चार्ट पर टॉप रेटिंग वाले शो में से एक रहा है और दर्शकों को ड्रामा मिल जाता है. फिलहाल सवी अपना धैर्य खो रही है, क्योंकि वह अपनी आंखों के सामने समृद्ध को देखेगी. उसे याद होगा कि उसके परिवार को कितना दर्द सहना पड़ा होगा, क्योंकि उसने उसकी पीठ पीछे बेरहमी से उन्हें मार डाला था. सवी को समृद्ध की पिटाई करते हुए और उस पर बंदूक तानते हुए देखा जाएगा क्योंकि वह पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल करेगा. सौभाग्य से ईशान समय पर आ जाएगा और सवी को समृद्ध की हत्या करके और कानून अपने हाथ में लेकर एक बड़ी गलती करने से रोक देगा. सवी टूट गई है क्योंकि समृद्ध ने उसके पूरे परिवार को खत्म कर दिया है और वह अपने नुकसान पर विलाप कर रही है. ईशान भी अपराधबोध में नजर आएगा क्योंकि वह सावी की हालत नहीं देख पा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >