Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में ये पॉपुलर एक्टर निभाएगा लीड रोल, कहानी लेने वाली है जबरदस्त मोड़

गुम रहे हैं किसी के प्यार में 20 साल आगे बढ़ने वाला है. शो की लीड एक्ट्रेस आयशा सिंह शो को अलविदा कहने वाली है. कहा जा रहा है कि नये कहानी में लीड एक्टर के तौर पर फहमान खान नजर आ सकते हैं.

गुम रहे हैं किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) अपने आने वाले जनरेशन लीप को लेकर सुर्खियों में है. लीप के बाद आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा जहां शो को अलविदा कह देंगे, वहीं इसमें नये कलाकारों की जबरदस्त एंट्री होगी. अब, टाइस्म ऑफ इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्टों से पता चलता है कि फहमान खान को शो में लीड एक्टर के तौर पर एंट्री मिल सकती है. वह गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अगले हीरों होंगे.

लीड रोल निभा सकते हैं लीड रोल

फहमान का करियर काफी मजेदार रहा है. उन्होंने बहुत कम समय में काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की. अभिनेता को मेरे डैड की दुल्हन में उनके महत्वपूर्ण कैमियो में दर्शकों द्वारा देखा गया, अभिनेता ने इमली में आर्यन सिंह राठौर के रूप में घर-घर पहचान बनाई. सुम्बुल तौकीर के साथ अभिनेता की केमिस्ट्री फैंस को काफी ज्यादा पसंद है. ऐसा कहा जाता है कि दोनों स्टार्स एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है.

सई-विराट इस दिन आखिरी एपिसोड करेंगे शूट

बता दें कि स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ 20 साल आगे बढ़ने वाला है. शो की लीड एक्ट्रेस आयशा सिंह शो को अलविदा कहने वाली है. कहा जा रहा है कि पूरी स्टारकास्ट में बदलाव किया जाएगा. इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 15 जून को आयशा सिंह, नील और हर्षद अरोड़ा अपना आखिरी एपिसोड शूट करने वाले है. हालांकि मेकर्स की ओर से इसपर कुछ कन्फर्म नहीं कहा गया है. वहीं, 20 साल कहानी आगे बढ़ेगी और सवी-वीनू बड़े हो जाएंगे. कहा तो ये भी जा रहा है कि कास्ट शो में उम्रदराज किरदार निभाने में सहज नहीं थे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाह थी कि सारे कलाकार फीस में बढ़ोतरी चाहते थे, लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ.

Also Read: IPL 2023 CSK Winner: MS धोनी की जीत का जश्न मनाती दिखी सारा अली खान, किया डांस, फैंस बोले- शुभमन गिल का…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >