Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में आनंद आयुष की होगी एंट्री, निभाएंगे ये किरदार, जानिए क्या कहा

सीरियल गुम है किसी के प्यार में एक नयी एंट्री होने वाली है, जिससे कहानी और ज्यादा दिलचस्प हो जाएगी. ये किरदार सुरेखा के बेटे का रोल निभाने वाला है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में खूब सारा टर्न आ रहा है, जिसे दर्शक एंजॉय कर रहे हैं. सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि मुकुल मामा की सच्चाई जानकर भोसले परिवार काफी शॉक्ड हो गया था. सुरेखा अपने भाई को ऐसी हरकत करने पर थप्पड़ मारती है और उसे घर से निकाल देती है. जिसके बाद सवी घर छोड़कर जाने वाली होती है और सुरेखा उसे रोक लेती है. सुरेखा उसे भोसले परिवार में रहने के लिए मना लेती है. ईशान उसे थैंक्यू कहने के लिए डिनर पर ले जाता है. अब सीरियल में एक नयी एंट्री होने वाली है.

गुम है किसी के प्यार के आनंद आयुष की एंट्री
गुम है किसी के प्यार के अपकमिंग ट्विस्ट में बड़ा टर्न आएगा, जो सीरियल को और ज्यादा मजेदार बनाएगा. जल्द ही शो सुरेखा और राव साहब के बेटे चिन्मय की एंट्री होने वाली है. चिन्मय का रोल आनंद आयुष निभाएंगे. पिंकविला से बातचीत में आयुष ने बताया अपने एंट्री को लेकर कहा, ये किरदार कोई नेगेटिव रोल नहीं, बल्कि ग्रे शेड्स वाला है. वे अपने परिवार से दूर रहा है और उसके पिता उससे नफरत करते है. हालांकि वो अब भोसले परिवार वापस लौट रहा है.

आनंद आयुष ने कही ये बात
गुम है किसी के प्यार में अपने किरदार के बारे में रिवील करते हुए आनंद आयुष ने बताया कि वो उसके रोल में कई परतें है. अगर वो कुछ पाने या करने की ठान लेता है तो वो किसी भी कीमत पर इसे कर लेता है. वहीं, अगर गुम है किसी के प्यार में के ट्रैक की बात करें को सवी भोसले परिवार छोड़कर नहीं जाती है. ईशान, सवी को थैंक्यू कहता है कि उसने उसका परिवार का साथ दिया. वो उसका शुक्रिया अदा करने के लिए उसे डिनर पर ले जाता है. हालांकि ऐसा कुछ होता है, जिसके बाद सवी वहां से चली जाती है.

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Episode: अक्का साहब के बदले तेवर, सवी को भोसले हाउस छोड़ने से रोका, रीवा को हुई जलन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >