Friday Release: शुक्रवार को मिला वैलेंटाइन डे का साथ, थिएटर्स से OTT तक पर होगी धांसू फिल्मों-सीरीज की बरसात

Friday Release: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट के पिटारे में बहुत कुछ खास होने वाला है क्योंकि इस दिन ओटीटी से लेकर थिएटर्स तक पर आपका मनोरंजन करने के लिए कई फिल्में और सीरीज आ रही हैं. आइए बताते हैं पूरी लिस्ट.

Friday Release: सिनेमाप्रेमी पुरे हफ्ते शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस दिन एक से बढ़कर एक फिल्मों और वेब सीरीज की ओटीटी और थिएटर्स में बौछार होती है. ऐसे में यह शुक्रवार और भी ज्यादा खास होने वाला है क्योंकि इस दिन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे भी मनाया जाएगा. तो अगर इस दिन आपका भी अपने पार्टनर के साथ मूवी डेट का प्लान है तो आइए आपको बताते हैं इस दिन कौन-कौनसी फिल्में और सीरीज थिएटर्स से ओटीटी तक पर बवाल काटने को तैयार है.

छावा (Chhaava)

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘छावा’ इस शुक्रवार सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है. मैडॉक्स फिल्म्स बैनर के तले बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा मूवी है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उत्तेकर ने किया है. इस फिल्म में विक्की और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में हैं.

मारको (Marco)

उन्नी मुकुंदन स्टारर एक्शन-थ्रिलर मलयालम फिल्म ‘मारको’ थिएटर्स में बवाल मचाने के बाद अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म इस शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony Liv) पर रिलीज होगी.

धूम धाम (Dhoom Dhaam)

यामी गौतम और प्रतीक गांधी की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘धूम धाम’ इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर स्ट्रीम होगी. फैंस इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं.

प्यार टेस्टिंग (Pyar Testing)

वैलेंटाइड डे के मौके पर अपने पार्टनर के साथ देखने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रोमांटिक वेब सीरीज ‘प्यार टेस्टिंग’ स्ट्रीम होगी. इस सीरीज में सत्यजीत दुबे और प्लाबिता बोरठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं.

नखरेवाली (Nakharewaali)

रांझणा और अतरंगी रे जैसी शानदार फिल्मों के निर्देशक इस बार बतौर निर्माता फिल्म ‘नखरेवाली’ लेकर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं. यह एक रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव लीड रोल में हैं. यह फिल्म भी 14 फरवरी फ्राइडे को थिएटर्स में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Sanam Teri Kasam OTT: वैलेंटाइन डे पर नहीं जा पा रहे कहीं घूमने,तो इस ओटीटी पर घर बैठे पार्टनर के साथ देखें फिल्म फ्री में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >