Friday OTT Releases: शुक्रवार का दिन होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, 7 नई फिल्में-वेब सीरीज होगी रिलीज

Friday OTT Releases: फ्राइडे आते ही दर्शक एक्साइटेड हो जाते हैं कि इस वीकेंड कौन सी नई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. आइये आपको बताते हैं कि इस हफ्ते आप क्या देख सकते हैं.

Friday OTT Releases: इस हफ्ते का वीकेंड काफी धांसू होने वाला है, क्योंकि कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसमें आपको धमाकेदार एक्शन के साथ भरपूर थ्रिलर देखने को मिलेगा. लिस्ट में क्राइम बीट से लेकर बेबी जॉन, डाकू महाराज, पेंथियन सीजन, जिलाबी शामिल है. आइये जानते हैं किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे एंजॉय किया जा सकता है.

क्राइम बीट (Crime Beat)

इस शुक्रवार को जी5 पर क्राइम बीट रिलीज हो रही है. वेब सीरीज में साकिब सलीम, सबा आजाद, राहुल भट, साई तम्हंकर और आदिनाथ कोठारे हैं. सीरीज एक क्राइम पत्रकार पर बेस्ड है, जो आपना नाम बनाना चाहता है, लेकिन वह खुद को धोखे, घोटालों और राजनीति के खतरनाक जाल में फंसता हुआ पाता है.

डाकू महाराज (Daaku Maharaaj)

नंदामुरी बालकृष्ण की लेटेस्ट फिल्म डाकू महाराज इस शुक्रवार यानी 21 फरवरी 2025 को ओटीटी पर प्रीमियर के लिए तैयार है. बॉबी देओल, प्रज्ञा जयसवाल, श्रद्धा श्रीनाथ और उर्वशी रौतेला अभिनीत, तेलुगु ब्लॉकबस्टर ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी और अब यह दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए नेटफ्लिक्स पर आने वाली है.

पेंथियन सीजन 2 (Pantheon Season 2)

पेंथियन’ अपने मोस्ट अवेटेड दूसरे सीजन के साथ लौट आया है. यह मनोरंजक एनिमेटेड विज्ञान-फाई सीरीज दो परेशान यंगस्टर की कहानी को दिखाता है. नए सीजन में केटी चांग, ​​पॉल डैनो, आरोन एकहार्ट, रोजमेरी डेविट, क्रिस डायमंटोपोलोस, रजा जाफरी, डैनियल डे किम, रॉन लिविंगस्टन और टेलर शिलिंग शामिल हैं. यह 21 फरवरी, 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

जिलाबी (Jilabi)

मराठी क्राइम थ्रिलर ‘जिलाबी’, जो जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. इसे दर्शक 21 फरवरी, 2025 से अल्ट्रा प्ले ओटीटी और अल्ट्रा झकास ओटीटी पर हिंदी और मराठी दोनों में देख सकते हैं.

ऑफिस (Office)

यह अपकमिंग तमिल कॉमेडी सीरीज हंसी से भरपूर मनोरंजन के लिए तैयार है. इसमें गुरु लक्ष्मण सबरीश, स्मेहा, कीर्तिवेल, केमी, परांथामन, थमिजवानी, सरिथिरन, शिव अरविंद, प्रैंकस्टर रघु और टीएसआर जैसे स्टार्स हैं. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

बेबी जॉन (Baby John)

वरुण धवन की मास एक्शन एंटरटेनर बेबी जॉन सिनेमाघरों में रिलीज होने के छह सप्ताह बाद ओटीटी पर आ गई है. एटली की तमिल ब्लॉकबस्टर थेरी की रीमेक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन अब स्ट्रीमिंग पर नए दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद है. फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

रास्ता (Raasta)

रास्ता का प्रीमियर 21 फरवरी, 2025 से मनोरमामैक्स पर होगा. इसमें शहाना और फैजल ओमान की एक भावनात्मक जर्नी दिखाई गई है. जिसमें शहाना की मां को ढूंढना है, जो आश्चर्यजनक रूप से 22 वर्षों से लापता है.

यह भी पढ़ें- Aashram 3 Part 2: बॉबी देओल ने आश्रम की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे हीरो की भूमिका नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >