Free Movies: फ्री में इन बॉलीवुड फिल्मों को जरूर करें एंजॉय, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेगा डबल धमाल

Free Movies: आजकल के युवा सिनेमाघरों में जाना उतना पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जो आप घर पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन के एंजॉय कर सकते हैं. भेड़ियाभेड़िया फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. इसे दिनेश विजान ने निर्मित किया है. यह एक कॉमेडी- […]

Free Movies: आजकल के युवा सिनेमाघरों में जाना उतना पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जो आप घर पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन के एंजॉय कर सकते हैं.

भेड़िया
भेड़िया फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. इसे दिनेश विजान ने निर्मित किया है. यह एक कॉमेडी- हॉरर है. इसमे वरुण धवन और कृति सैनॉन लीड रोल में नजर आ रहे है. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है.

विक्रम वेधा
विक्रम वेधा का निर्देशन पुष्कर-गायत्री ने साथ मिलकर किया है. यह एक एक्शन थ्रिलर है. इसमे ऋतिक रोशन, सैफ अली खान, राधिका आप्टे, रोहित सराफ और शारिब हाशमी लीड रोल में नजर आ रहे है. यह फिल्म पुष्कर-गायत्री की तमिल फिल्म का हिंदी रिमेक है. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है.

लुका छुपी
लुका छुपी फिल्म को दिनेश विजन ने निर्देशित किया है. कार्तिक आर्यन और कृति सेनन इस फिल्म में लीड रोल में है. इस रोमांटिक फिल्म को भी आप जियो सिनेमा पर देख सकते है.

गोलियों की रासलीला रामलीला
गोलियों की रासलीला रामलीला एक ड्रामा फिल्म है. इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ऋचा चड्ढा, सुप्रिया पाठक, शरद केलकर लीड रोल में नजर आ रहे है. आप इसे जियो सिनेमा पर एंजॉय कर सकते है.

मेड इन चाइना
मेड इन चाइना साल 2019 में रिलीज हुई थी. यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मिखिल मुसाले ने किया है. फिल्म में राजकुमार राव , मौनी रॉय और बोमन ईरानी लीड रोल में है. यह फिल्म परिंदा जोशी के इसी नाम के नॉवल पर बेस्ड है. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है.

अंजाना अंजानी
अंजाना अंजानी का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. इसमें रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और जायद खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म में आकाश (रणबीर कपूर) और कियारा (प्रियंका चोपड़ा) की कहानी दिखाई है. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है.

कॉकटेल
कॉकटेल साल 2012 में रिलीज हुई थी. यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है, इसे होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है. इसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी, डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी और रणदीप हुड्डा हैं. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है. रिपोर्ट-श्रेष्ठा

Also Read- New OTT Release: अमेजन प्राइम वीडियो पर धमाल मचाएंगी ये अपकमिंग वेब सीरीज और फिल्में, लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >