तलाकशुदा और एक बेटी के पिता हैं सचिन श्रॉफ, इस वजह से जूही परमार संग टूटा था रिश्ता, अब बनेंगे फिर से दूल्हा

टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ फिर से दूल्हा बनने जा रहे है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर 25 फरवरी को फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे है. सचिन ने पहले शादी एक्ट्रेस जूही परमार संग किया था. हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक चला.

टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ इस समय चर्चा में है. सचिन 43 की उम्र में फिर से एक बार दूल्हा बनने जा रहे है. हालांकि कहा जा रहा है कि उनकी होने वाली दुल्हिनया एक्टर की बहन की दोस्त है.

सचिन के परिवार ने कहा है कि वे उसे लाइमलाइट से दूर रखने के लिए उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देना चाहते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शादी 25 फरवरी की शाम को मुंबई के एक होटल में होगी.

सचिन श्रॉफ टीवी जगत का एक जाना पहचाना नाम है. उन्होंने पिछले साल ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में एंट्री लिया है. शो में उन्होंने शैलेश लोढ़ा को रिप्लेस किया था. बता दें कि शैलेश ने करीब 14 साल तक ये किरदार निभाया था.

सचिन श्रॉफ लोकप्रिय वेब सीरीज आश्रम में नजर आ चुके है. उन्होंने सीरीज के लीड कैरेक्टर बॉबी देओल के साथ अपने इंस्टाग्राम पर तसवीर पोस्ट किया था. बता दें कि ये शो काफी पॉपुलर हुआ है और इस साल इसका पार्ट 4 आने वाला है.

सचिन स्टार प्लस के सीरीयल गुम है किसी के प्यार में नजर आए थे. शो में उन्होंन राजीव का किरदार निभाया था. हालांकि कुछ महीनों बाद ही उन्होंने शो से अलग होने का फैसला कर लिया था. इसके अलावा वो फिल्म दसवीं और डबल एक्सएल में भी नजर आ चुके है.

सचिन के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने टीवी एक्ट्रेस जूही परमार से साल 2009 में जयपुर के एक महल में शादी के बंधन में बंध थे. 2018 में इनका तलाक हो गया था. एक्टर ने तलाक का कारण बताया था कि एक्ट्रेस उनसे प्यार नहीं करती थी और ये रिश्ता सिर्फ एकतरफा ही था.

सचिन श्रॉफ और जूही परमार की एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है. समायरा के साथ इंस्टाग्राम पर एक्टर खूब सारी फोटोज पोस्ट करते रहते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >