अली बाबा: दास्‍तान-ए-काबुल: कौन हैं मनुल चूडासमा जो लेंगी तुनिशा शर्मा की जगह, जानें एक्ट्रेस से जुड़ी ये बात

1 / 1
अली बाबा: दास्‍तान-ए-काबुल: कौन हैं मनुल चूडासमा जो लेंगी तुनिशा शर्मा की जगह, जानें एक्ट्रेस से जुड़ी ये बात
फुल स्क्रीन में देखें

अली बाबा: दास्‍तान-ए-काबुल: कौन हैं मनुल चूडासमा जो लेंगी तुनिशा शर्मा की जगह, जानें एक्ट्रेस से जुड़ी ये बात

शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल कुछ समय से चर्चा में है. शो की लीड एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था. शो में उनकी जगह कौन लेगा, ये बात फैंस जानना चाहते थे. अब मेकर्स को तुनिशा का रिप्लेसमेंट मिल गया है.

शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में नये मरियम की एंट्री होने जा रही है. शो में तुनिशा शर्मा की जगह एक्ट्रेस मनुल चूडासमा ले रही है. बता दें कि सेट पर ही तुनिशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था.

तुनिशा शर्मा को शो में मनुल चूडासमा रिप्लेस कर रही है. ऐसे में फैंस जानना चाहते है कि वो कौन है. मनुल शो बृज के गोपाल है में राधा के रोल में नजर आई थी. हालांकि, कथित तौर पर कम रेटिंग के कारण शो पिछले साल ऑफ-एयर हो गया था.

इसके अलावा मनुल चूडासमा को तेनाली रामा में भी दिखाया गया था. मनुल ने शो से जुड़ी कई तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. अब देखना है कि अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में मरियम के रोल में दर्शक उन्हें कितना पसन्द करते है.

मनुल चूडासमा ने शो में तुनिशा की जगह लेने के बारे में कहा, ‘रिप्लेसमेंट’ सही शब्द नहीं होगा. मैं तुनिशा की जगह नहीं ले रही हूं, लेकिन किरदार पर एक नए दृष्टिकोण के साथ आ रही हूं. मैं कभी भी तुनिशा की जगह नहीं ले सकती, उसने शो में एक अद्भुत काम किया.

मनुल चूडासमा ने ये भी कहा कि, मुझे उम्मीद है कि लोग इस किरदार को पसंद करेंगे और हम पर उसी प्यार की बौछार करेंगे जो उन्होंने पहले की थी. साथ ही कहा किउन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है.

मनुल चूडासमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो उन्हें मनुल चूडासमा 22.9K लोग फॉलो करते है. अबतक उन्होंने 379 पोस्ट किए है.

तुनिशा ने पिछले साल 24 दिसंबर को अपने शो अली बाबा के मेकअप रूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था. दिवंगत अभिनेत्री की मां ने उनके सह-कलाकार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >