Anupama की रुपाली गांगुली पर जब बाइक सवारों ने किया था हमला, काफी डर गई थी एक्ट्रेस, जानें पूरा मामला

1 / 1
Anupama की रुपाली गांगुली पर जब बाइक सवारों ने किया था हमला, काफी डर गई थी एक्ट्रेस, जानें पूरा मामला
फुल स्क्रीन में देखें

Anupama की रुपाली गांगुली पर जब बाइक सवारों ने किया था हमला, काफी डर गई थी एक्ट्रेस, जानें पूरा मामला

Anupama aka Rupali Ganguly: सीरियल अनुपमा में लीड रोल निभा रहीं रुपाली गांगुली की लोकप्रियता बहुत बढ़ रही है. फैंस के साथ एक्ट्रेस अक्सर शो के सेट से फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है. एक्ट्रेस से जुड़ा एक किस्सा बताते है, जिसमें उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया था.

सीरियल अनुपमा में लीड रोल निभा रहीं रुपाली गांगुली दर्शकों की फेवरेट है. शो टीआरपी में किसी को अपने आगे टिकने नहीं देता. रुपाली से जुड़ी बाते लोग जानना चाहते है. एक किस्सा आपको बताते है जब उनके साथ सड़क पर एक हादसा हो गया था.

दरअसल, साल 2018 में रुपाली की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था और उस वक्त उनके साथ कार में उनका बेटा भी था. हुआ ये था कि एक्ट्रेस अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी, तभी उनकी गाड़ी एक बाइक से टकरा गई. इसमें किसी को चोट नहीं आई. लेकिन बाइकसवार दोनों बाइक से उतर आए.

एक शख्स ने कार की बोनिट पर लात मारी और एक्ट्रेस को गाली देने लगे. दूसरे शख्स ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए, जो रुपाली के हाथ में भी लगे. उनके हाथ से खून बहने लगा. एक्ट्रेस काफी डर गई थी. हालांकि किसी ने भी उनकी मदद नहीं की थी उस दिन.

रुपाली ने इसके बारे में बताते हुए कहा था, ‘मुझे पता भी नहीं चला कि मेरी गाड़ी, उनकी बाइक से टच भी हुई. उसमें से एक ने मुझे बुरा कहना शुरू कर दिया. मैंने हाथ जोड़ा और माफी मांगी क्योंकि मेरे साथ मेरा बेटा था.’ रुपाली ने उन दोनों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उन्हें पकड़ लिया था.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो रुपाली के पति का नाम अश्विन के वर्मा है और दोनों ने साल 2013 में शादी रचाई थी. अश्विन एक क्रिएटिव कंपनी के मालिक है. एक्ट्रेस अपने पति और बेटे के साथ अक्सर तसवीरें शेयर करती रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >