तुनिशा शर्मा को शीजान ने मारा था थप्पड़, इस वजह से किया था ब्रेकअप, एक्ट्रेस की मां ने किया खुलासा

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 20 साल की उम्र में अपनी जिंदगी खत्म कर ली. तुनिशा ने अपने सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. इतना बड़ा फैसला एक्ट्रेस ने क्यों लिया, ये हर कोई जानना चाहता है. इस बीच एक्ट्रेस की मां ने बड़ा खुलासा किया है.

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. एक्ट्रेस की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए है और इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है. तुनिशा ने अपने सीरियल ‘अलीबाबा: दास्तान ए काबुल के सेट पर आत्महत्या कर लिया था.

तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में पुलिस ने उनके को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे लगातार पूछताछ कर रही है. एक्ट्रेस की मां वनिता ने शीजान पर कई आरोप लगाए है और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई चौंकाने वाले खुलासे किए है.

वनिता ने कहा कि, तुनिशा सुसाइड से नहीं मर सकती. मुझे नहीं पता कि 10-15 मिनट में क्या हुआ. भगवान जानता है कि उसने मेरे बच्चे के साथ क्या किया क्योंकि यह शीज़ान के मेकअप रूम में हुआ था. जिस दिन उनका ब्रेकअप हुआ था, शाजीन ने उसे थप्पड़ मारा था और उसने रोते हुए कहा था कि शीजान ने उसका इस्तेमाल किया.

तुनिशा की मां ने दावा किया कि यह एक ‘हत्या’ भी हो सकती है. उन्होंने कहा कि, मैं सिर्फ यह जानना चाहती हूं कि उस दिन क्या साजिश रची गई थी, किस चीज ने उसे यह फैसला लेने के लिए प्रेरित किया. हमने बात की और आधे घंटे में क्या हुआ मुझे नहीं पता. वनिता ने आरोप लगाया कि उस कमरे का दरवाजा जब तोड़ा गया, उस समय तुनिशा जिंदा हो और शीजान ने उसे मरने के लिए छोड़ दिया हो.

तुनिशा की मां वनिता ने आरोप लगाया कि तुनिशा ने एक बार शीजान का फोन चेक किया था. एक्ट्रेस ने उसे किसी और लड़की से बात करते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ. उसकी मां के अनुसार इसी वजह से उनका ब्रेकअप हुआ था.

एक्ट्रेस की मां ने दावा किया कि तुनिशा ने उन्हें बताया था कि शीजान खान सेट पर ड्रग्स लेता था. शीजान ने उसे इस्लाम का पालन करने के लिए मजबूर किया था. बता दें कि दोनों साथ में सीरियल में काम करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >