शालीन संग टूटा रिश्ता, फेक रिलेशनशिप को लेकर सुने ताने, फिर भी बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीतने से चूकीं टीना दत्ता

1 / 1
शालीन संग टूटा रिश्ता, फेक रिलेशनशिप को लेकर सुने ताने, फिर भी बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीतने से चूकीं टीना दत्ता
फुल स्क्रीन में देखें

शालीन संग टूटा रिश्ता, फेक रिलेशनशिप को लेकर सुने ताने, फिर भी बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीतने से चूकीं टीना दत्ता

बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले वीक की ओर आगे बढ़ रहा है. शो में हर कंटेस्टेंट खुद को टिकट टू फिनाले का दावेदार बनाने में लगा हुआ है. अब खबर है कि घर से इक हफ्ते टीना दत्ता एविक्ट हो जाएंगी. उनके जाने की खबर से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं.

रियलिटी शो बिग बॉस 16 समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और दर्शकों को बांधे रखने के लिए घर में हर रोज ड्रामे हो रहे हैं. इस समय शो में कुल आठ कंटेस्टेंट हैं और इनमें से चार को घरवालों ने एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीना घर से बेघर हो चुकी हैं.

टीना इस सीजन में लोकप्रिय बिग बॉस प्रतियोगियों में से एक रही हैं. शालीन भनोट संग उनके रिलेशनशिप ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने एक-दूसरे के साथ रोमांटिक रूप से जुड़कर मौजूदा सीजन की शुरुआत की, लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, दर्शकों ने दोनों के बीच झगड़े भी देखें.

अंत में दोनों में ब्रेकअप हो गया और दोनों ने एक दूसरे से बात तक करना बंद कर दिया था. हाल ही के एपिसोड में टीना ने शालीन से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे किए. इन सब के बाद भी वह दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाई और अब एलिमिनेट हो गई है.

द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक, टीना को कम वोट मिलने के बाद बिग बॉस ने घर से बाहर कर दिया है. अब फैंस उनके एलिमिनेशन पर रिएक्ट कर रहे हैं और अभी तक मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं.

कई लोगों का मानना है कि शालीन के साथ उनकी ‘प्यार और नफरत’ की केमिस्ट्री काम नहीं आई. एक यूजर ने लिखा, ”काफी नेगेटिविटी फैला रखी थी”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”शालीन और टीना का प्यार अधूरा रह गया”.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >