गिरती TRP की वजह से इन 7 शोज पर लटकी तलवार, बंद हो जाएंगे ये सीरियल! देखें लिस्ट में कही आपका शो तो नहीं

These TV Serial Will Go Off Air Soon: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों कुछ ऐसे सीरियल हैं, जो टीआरपी बटोर नहीं पा रहे है. इस वजह से इन शोज पर जल्द ही ताला लगने वाला है. मेकर्स प्लान बना रहे है कि कुछ शोज ऑफ एयर हो जाएंगे. चलिए आपको बताते है उन शोज के बारे में.

टीवी सीरियल पांड्या स्टोर को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स इसमें लीप लेकर आ चुके है. पुराने कास्ट बदल गए है और नये कास्ट की एंट्री हो गई है. हालांकि दर्शकों को कहानी पसंद नहीं आ रही है. खबर है कि शो ऑफ एयर हो जाएगा.

आंचल साहू, तन्वी डोगरा और अंकुर वर्मा स्टारर सीरियल परिणीति की हालत खराब है. शो टीआरपी नहीं बटोर पा रहा है. कुछ समय से शो के बंद होने की बात चल रही है.

बालवीर 3 टीवी को लेकर खबरें है कि शो अक्टूबर में ऑफ एयर हो जाएगा. अभिनेता देव जोशी के नेतृत्व वाले शो को कथित तौर पर हाल के हफ्तों में खराब रेटिंग मिल रही थी और यह अक्टूबर के पहले सप्ताह में समाप्त होगा.

ज़ी टीवी के लोकप्रिय फिक्शन शो मीत ने अपने प्रीमियर के बाद से ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लिया था, लेकिन अब लगता है शो दर्शकों को पसंद नहीं आ रही. सूत्रों के मुताबिक, शो ऑफ-एयर होने वाला है.

सीरियल तितली बड़े ही ताम-झाम से शुरू हुआ था, लेकिन ये टीआरपी नहीं बटोर पा रहा. खबर है कि मेकर्स इस बंद करने का प्लान कर रहे है. हालांकि मेकर्स की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है.

मोहित मलिक और सायली सोलंकी स्टारर सीरियल बातें कुछ अनकही सी पर भी ताला लगने वाला है. खबरें है कि शो को दर्शकों से उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला और अब ये ऑफ एयर हो जाएगा.

सीरियल दिल दिया गल्लां की टीआरपी सुधरती नहीं दिख रही है. मेकर्स प्लान बना रहे है कि शो को बंद कर देंगे. इन दिनों इसमें देवोलिना भट्टाचार्जी की एंट्री हुई है.

Also Read: Anupama: अनुपमा के छोटे बेटे समर ने शो छोड़ने को लेकर दिया हिंट! शेयर कर दिया ऐसा पोस्ट, जो हो रहा वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >