Kapil Sharma Show जून में हो जाएगा ऑफ एयर? कपिल शर्मा ने बतायी वायरल खबर के पीछे की सच्चाई

द कपिल शर्मा शो का ये सीजन जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. शो को लेकर ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. इस खबर से फैंस थोड़े उदास हो गए. हालांकि अब इसपर कपिल शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है.

द कपिल शर्मा शो पॉपुलर कॉमेडी शो है. शो में कई बड़े स्टार्स अपनी फिल्मों के प्रमोट करने आते है. पिछले एपिसोड में सलमान खान अपनी टीम के साथ फिल्म किसी का भाई किसी का जान के प्रमोशन के लिए आए थे.

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि द कपिल शर्मा शो का ये सीजन जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, चल रहे सीजन का आखिरी एपिसोड जून के महीने में प्रसारित किया जाएगा.

अब इस वायरल खबर पर कपिल शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है. ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कॉमेडियन ने कहा, ‘अभी यह फाइनल नहीं हुआ है. हमें जुलाई में अपने लाइव टूर के लिए यूएसए जाना है और हम देखेंगे कि उस समय क्या करना है. ऐसा कहने के बाद भी वह बहुत दूर है.

साल 2021 और 2022 में भी कपिल शर्मा और उनकी टीम ने ऐसा ब्रेक लिया था. टीम ने 3 महीने का ब्रेक लिया था और यूएस, कनाडा और वैंकूवर में ट्रिप किया था.

द कपिल शर्मा शो सबसे पहले साल 2016 में टीवी पर आया था. बता दें कि इस सीजन में कपिल शर्मा, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, अर्चना पूरन सिंह, सृष्टि रोडे, गौरव दुबे है. अर्चना पूरन सिंह जज है.

कृष्णा अभिषेक ने फ्यूचर में कपिल शर्मा शो में काम करने की उम्मीद जताया है. वो कहते है, ‘इस सीजन में ऐसा नहीं होगा. उम्मीद है, मैं अगले सीजन में वापसी करूंगा. कपिल और कृष्णा फिर से दर्शकों के लिए एक ट्रीट साबित होंगे, है ना?

कपिल शर्मा हाल ही में नंदिता दास की फिल्म ज्विगाटो में नजर आए थे. सबको हंसाने वाले कपिल इसमें गंभीर रोल में नजर आए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >