Suhana Khan Birthday: सुहाना खान के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, बोल्ड तसवीरों से मचाती हैं धमाल

1 / 1
Suhana Khan Birthday: सुहाना खान के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, बोल्ड तसवीरों से मचाती हैं धमाल
फुल स्क्रीन में देखें

Suhana Khan Birthday: सुहाना खान के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, बोल्ड तसवीरों से मचाती हैं धमाल

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान शहर आज पूरे 23 साल की हो गई हैं. स्टारकिड ने भले ही बॉलीवुड फिल्म में अबतक डेब्यू न किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलइंग है.

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं. जब भी वह सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर शेयर करती हैं, तो उनकी पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं.

आज सुहाना खान पूरे 23 साल की हो गई हैं. वह जल्द ही ज़ोया अख्तर की द आर्चीज़ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर और अभिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा भी है.

ऐसी खबरें बीते दिनों आई थी कि सुहाना खान और अगस्तय नंदा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को अक्सर पार्टीज में एक साथ देखा जाता है. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

सुहाना खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उनके इंस्टाग्राम पर 3.8 मिलियन फॉलोवर्स है. एक्ट्रेस की फोटो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

सुहाना खान अपनी ग्लैमरस अदाओं से इंटरनेट पर राज करती है. कभी शॉर्ट ड्रेस तो कभी बोल्ड अवतार में सुहाना फोटोज शेयर करती है. जिसपर फैंस जमकर कमेंट करते हैं.

शोबिज की दुनिया में कदम रखने से पहले, सुहाना ने एक अभिनेत्री के रूप में खुद को साबित किया है. हाल ही में, सुहाना ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंडोर्समेंट हासिल करने के बाद सुर्खियां बटोरीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >