Entertainment News: कंगना रनौत ने शुरू की ‘चंद्रमुखी 2′ की शूटिंग, एक्ट्रेस ने साझा किया पोस्ट
Copied link
Entertainment News, 6 December Live Updates: फिल्म एक एक्शन हीरो में आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म के निर्माता आनंद एल राय और टी सीरीज द्वारा निर्मित है. आनंद एल ने और एक्टर ने फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. दोनों ने उन न्यू कमर्स के बारे में बताया, जिन्होंने उनकी फिल्म से डेब्यू किया है. वहीं, दीपिका पादुकोण का जलवा अब हॉलीवुड में फैल रहा है. कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जादू बिखेरने के बाद अब एक्ट्रेस फीफा विश्वकप 2022 के फाइनल मुकाबले में मौजूद रहेगी. वो फाइनल के दौरान फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी.
11:26 PM. 6 Dec 2211:26 PM. 6 Dec
पति संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं हंसिका मोटवानी
https://www.instagram.com/p/Cl02V5wjg1h/
10:47 PM. 6 Dec 2210:47 PM. 6 Dec
टप्पू ने छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभानेवाले राज आनदकट ने शो को अलविदा कह दिया है.राज ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा करते हुए कहा कि यह शो से उनके जाने के बारे में सभी अटकलों पर विराम लगाने के लिए है. उन्होंने लिखा, ‘सभी को नमस्कार, यह सभी सवालों और अटकलों पर विराम लगाने का समय है. नीला फिल्म प्रोडक्शंस और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के साथ मेरा जुड़ाव आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है. यह सीखने, दोस्त बनाने और मेरे करियर के कुछ बेहतरीन साल बिताने का एक शानदार सफर रहा है.” राज आनदकट ने टीम और अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया.
10:47 PM. 6 Dec 2210:47 PM. 6 Dec
कंगना रनौत ने शुरू की ‘चंद्रमुखी 2′ की शूटिंग
अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘चंद्रमुखी 2′ की शूटिंग शुरू कर दी है. यह सुपरस्टार रजनीकांत की 2005 में आई तमिल फिल्म का सीक्वल है. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर मंगलवार शाम फिल्म की शूटिंग की एक तस्वीर साझा की. कंगना ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ आज ‘चंद्रमुखी 2′ की शुटिंग शुरू की.” फिल्म में कंगना रनौत एक नर्तकी की भूमिका में नजर आएंगी.
10:47 PM. 6 Dec 2210:47 PM. 6 Dec
कंतारा का हिंदी वर्जन इस दिन होगा रिलीज
ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट फिल्म कंतारा जल्द ही हिंदी में ओटीटी पर रिलीज होगी. कंतारा का हिंदी वर्जन 9 दिसंबर से नेटफ्लिक्स इंडिया पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा. कंतारा हिंदी प्लेटफॉर्म सब्सक्राइबर्स के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होगी. फिल्म के हिंदी डब संस्करण को भी ऋषभ शेट्टी ने निर्देशित किया है, इसने 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. फैंस बेताबी से इसके हिंदी वर्जन का इंतजार कर रहे थे. अब मेकर्स ने फैंस को गुडन्यूज दे दी है.
7:30 PM. 6 Dec 227:30 PM. 6 Dec
सारा अली खान का जिम वीडियो
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्हें जिम के अंदर ढेर सारा पसीना बहाते देखा जा सकता है. वीडियो में अदाकारा ने ब्लैक कलर की शॉर्ट्स और टी शर्ट पहना है. क्लिप में उन्हें कभी ट्रेडमिल पर भागते तो कभी हाथों में डम्बेल लेकर एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है. वो हार्ड बॉल के साथ भी वेट ट्रेनिंग कर रही है. एक्ट्रेस बिना रूके भाग रही है और पसीना बहा रही है. फिट फिगर के लिए सारा कड़ा वर्कआउट रूटीन मेंटेन करती हैं. उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन अक्सर सुर्खियां बटोर चुका है. उनके वर्कआउट आउटफिट्स फैंस के बीच हमेशा हिट रहते हैं.
थाईलैंड में कश्मीरा शाह ने सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन
https://www.instagram.com/p/ClyjvNNA11F/
7:30 PM. 6 Dec 227:30 PM. 6 Dec
विवेक अग्निहोत्री ने HC में मांगी माफी
विवेक अग्निहोत्री ने जस्टिस एस मुरलीधर पर किए अपने विवादित टिप्पणी पर दिल्ली हाईकोर्ट में माफी मांगी है. बता दें कि कोर्ट ने एक्टिविस्ट गौतम नवलखा को जमानत दी थी. इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने न्यायमूर्ति एस मुरलीधर पर विवादित टिप्पणी की थी. न्यायमूर्ति मुरलीधर ने 2006 से मार्च 2020 तक दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था. बाद में, उन्होंने जनवरी 2021 तक पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की सेवा की. वह वर्तमान में उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं.
7:30 PM. 6 Dec 227:30 PM. 6 Dec
फीकी पड़ी फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ की चमक
An Action Hero Box Office Collection Day 4: अनिरुद्ध अय्यर निर्देशित थ्रिलर फिल्म एन एक्शन हीरो (An Action Hero Box Office Collection Day 4) सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने में फेल रही. वीकेंड पर भी फिल्म का जादू नहीं चला. चौथे दिन का कलेक्शन सामने आया है, जो बेहद कम है. फिल्म एन एक्शन हीरो 2 दिसम्बर को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की दृश्यम 2 और वरुण धवन और कृति सेनन की भेड़िया से फिल्म को कड़ी टक्कर मिली. चौथे दिन फिल्म ने मामूली कमाई की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने सिर्फ 0.80 करोड़ रुपये कमाए. अबतक फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.79 करोड़ हुआ.
7:30 PM. 6 Dec 227:30 PM. 6 Dec
अनुष्का शर्मा का रेट्रो लुक
https://www.instagram.com/p/Cl0CtbfpewP/
7:30 PM. 6 Dec 227:30 PM. 6 Dec
प्रियंका चोपड़ा ने पिंक आउटफिट में मचाया धमाल
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस की हर अदाओं के फैंस दीवाने है. बीते दिनों प्रियंका को दुबई में अपने दोस्तों संग पार्टी करते देखा गया था. अब प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई फोटोज शेयर की है, जिसमें वह कयामत ढा रही है. प्रियंका ने पिंक कलर का डीप नेक ड्रेस पहन रखा है, जिसके साथ ही उन्होंने डायमंड ज्वैलरी कैरी किया है. खुले बाल और किलर पोज देकर पीसी फैंस के दिलों पर वार कर रही है.
https://www.instagram.com/p/ClzP8goyvR9/
7:30 PM. 6 Dec 227:30 PM. 6 Dec
दिव्या अग्रवाल ने की सगाई
बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में है. बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और उसी खास दिन पर अदाकारा ने बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर संग सगाई भी कर ली. दिव्या ने अपने मंगेतर के साथ कुछ तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और फैंस को बताया कि अब वह अकेली नहीं है, उनकी जिंदगी में कोई खास आ गया है. अपूर्वा ने अपनी लेडीलव को एक खूबसूरत सी रिंग के साथ प्रपोज किया. वर्कफ्रंट की बात करें दिव्या हाल ही में ‘रेशम का रूमाल’ सॉन्ग में नजर आई थी. गाने ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था. दिव्या ने स्प्लिटविला 10, ऐस ऑफ स्पेस 1 और बिग बॉस ओटीटी में भाग लिया है.
https://www.instagram.com/p/Cly-tYLSE3N/
7:30 PM. 6 Dec 227:30 PM. 6 Dec
पठान फिल्म का नया पोस्टर
पठान फिल्म से शाहरुख खान बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में है. फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अब फिल्म का नया पोस्टर आउट हो गया है. नये पोस्टर में किंग खान पॉवर पैक अवतार में दिखाई दे रहे है. पठान के अलावा, शाहरुख राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म डंकी में भी दिखाई देंगे. नयनतारा के साथ उनके पास पाइपलाइन में एटली का जवान भी है.
4:14 PM. 6 Dec 224:14 PM. 6 Dec
हंसिका मोटवानी ने शेयर की शादी की तसवीरें
हंसिका मोटवानी अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सोहेल संग 4 दिसंबर को शादी कर ली. कपल ने जयपुर में अपने परिवार वालों और क्लोज फ्रेंड्स के बीच सात फेरे लिए. उसने शादी की तस्वीरों को कैप्शन दिया, अभी और हमेशा के लिए.
https://www.instagram.com/p/Clz95njq6cl/
2:52 PM. 6 Dec 222:52 PM. 6 Dec
हेतल यादव की कार का एक्सीडेंट
रविवार रात को टीवी एक्ट्रेस हेतल यादव की कार का एक्सीडेंट हो गया. हेतल शूटिंग करके वापस अपने घर लौट रही थी, तभी उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. हालांकि इसमें उन्हें चोट नहीं आई. इमली में शिवानी राणा के रोल से हेतल यादव काफी लोकप्रिय हो गई है.
2:52 PM. 6 Dec 222:52 PM. 6 Dec
तेजस्वी प्रकाश का दिलकश अंदाज
बिग बॉस 15 विनर तेजस्वी प्रकाश अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरों से फैंस को दिल जीत लेती है. वो अक्सर अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ रोमांटिक फोटोज पोस्ट करती रहती है. नागिन 6 की एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोशूट से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. मोनोक्रोम फोटोज में वो काफी खूबसूरत लगी. कमेंट करते हुए करण ने इसपर फायर और नजर ना लगने वाला इमोजी बनाया.
https://www.instagram.com/p/Clx5Jhcq-xY/
2:52 PM. 6 Dec 222:52 PM. 6 Dec
केबीसी में वेदांत शर्मा ने 6.40 लाख लेकर लौटे घर
कौन बनेगा करोड़पति 14 जूनियर्स में सबसे पहले हॉटसीट पर वेदांत शर्मा नजर आए. केबीसी में वो अपने पिता प्रवीण कुमार के साथ आए थे. वेदांत का प्रोमो शेयर कर चैनल ने कैप्शन में लिखा, कम उम्र में इतनी बड़ी सोच रखने वाले वेदांत शर्मा के इन मजेदार किस्सों से केबीसी के मंच पर फूटे हंसी के ठहाके. वीडियो में वेदांत अपना निकनेम बूबू बताते है, जो उनकी दादी ने रखा है.
https://www.instagram.com/p/Clygy-Ftsle/?hl=en
12:36 PM. 6 Dec 2212:36 PM. 6 Dec
FIFA World Cup में दीपिका पादुकोण को मिली बड़ी जिम्मेदारी
दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए खुशखबरी है. एक्ट्रेस फीफा विश्वकप 2022 में नजर आएंगी. दरअसल, एक्ट्रेस फीफा विश्वकप की ट्रॉफी का अनावरण करेंगी. इसके लिए वो कतर जाएगी. बता दें कि वह फीफा के इतिहास में ऐसा करने वाली शायद पहली ग्लोबल एक्ट्रेस बन जाएंगी.
https://www.instagram.com/p/ClgjPxgLBe_/?hl=en
12:36 PM. 6 Dec 2212:36 PM. 6 Dec
आयुष्मान खुराना- आनंद एल राय का पोस्ट
आयुष्मान खुराना और निर्माता आनंद एल राय ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसे उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है. हमारी पहली एक्शन फिल्म है, जबकि निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर और लेखक नीरज यादव की पहली फिल्म है. ये संगीतकार पराग, कौशल शाह और बैकग्राउंड स्कोर आर्टिस्ट सनी की पहली हिंदी फिल्म है. एन एक्शन हीरो की पूरी यात्रा के दौरान, ऐसा महसूस हुआ कि हम सिनेमा के सबसे नए छात्र है, और वास्तव में कुछ रोमांचक और नए युग बनाने के लिए तैयार है. एन एक्शन हीरो के लिए हमें जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए हम आभारी है.
https://www.instagram.com/p/ClxhnAZIXpz/
मुख्य बातें
Entertainment News, 6 December Live Updates: फिल्म एक एक्शन हीरो में आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म के निर्माता आनंद एल राय और टी सीरीज द्वारा निर्मित है. आनंद एल ने और एक्टर ने फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. दोनों ने उन न्यू कमर्स के बारे में बताया, जिन्होंने उनकी फिल्म से डेब्यू किया है. वहीं, दीपिका पादुकोण का जलवा अब हॉलीवुड में फैल रहा है. कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जादू बिखेरने के बाद अब एक्ट्रेस फीफा विश्वकप 2022 के फाइनल मुकाबले में मौजूद रहेगी. वो फाइनल के दौरान फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.