Entertainment News Live: गिगी हदीद ने अपनी गिरफ्तारी पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की Beach फोटोज, कही ये बड़ी बात
Copied link
Entertainment News : बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे वरुण धवण और जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल के बारे में. बीते दिनों फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. जिसमें कई स्टार्स ने महफिल की शोभा बढ़ाई. इसके अलावा गिगी हदीद को मारिजुआना रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उन पर 1,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. ज्यादा अपडेट्स के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें.
6:00 PM. 19 Jul 236:00 PM. 19 Jul
गिगी हदीद ने अपनी गिरफ्तारी पर तोड़ी चुप्पी
गिगी हदीद को हाल ही में अमेरिका से केमैन द्वीप के लिए उड़ान भरने के बाद मारिजुआना और नशीली दवाओं के सामान रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अपनी गिरफ्तारी और जमानत की हालिया खबरों के बीच, मॉडल अपनी केमैन आइलैंड यात्रा की नई तस्वीरों इंस्टाग्राम पर शेयर की है. मॉडल ने केमैन आइलैंड्स से अपने कई छुट्टियों के लुक को साझा किया. तसवीरों के कैप्शन में लिखा, “अंत भला तो सब भला.”
4:55 PM. 19 Jul 234:55 PM. 19 Jul
सिद्धार्थ कियारा को देख फैंस हुए एक्साइटेड
https://www.instagram.com/p/Cu3WAd0Kqa9/?hl=en
4:55 PM. 19 Jul 234:55 PM. 19 Jul
जाह्नवी कपूर की ग्लैमरस अदाएं
https://www.instagram.com/p/Cu2C_OELvV-/?hl=en
4:55 PM. 19 Jul 234:55 PM. 19 Jul
गिगी हदीद को मारिजुआना रखने के आरोप में किया गया गिरफ्तार
गिगी हदीद को कथित तौर पर केमैन द्वीप में छुट्टियां मनाते समय मारिजुआना रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के समय स्टार अपनी दोस्त लिआ निकोल मैक्कार्थी के साथ यात्रा कर रही थी. केमैन मार्ल रोड के अनुसार, 10 जुलाई को हवाई अड्डे पर पहुंचने पर अधिकारियों द्वारा उसके सामान की स्कैनिंग के बाद उसे पकड़ लिया गया. स्कैन के बाद उनके सामान की तलाशी ली गई. 12 जुलाई को अदालत में पेश होने के बाद दोनों महिलाओं ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उन पर 1,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया.
https://www.instagram.com/p/Cu3GK29q83Q/?hl=en
4:55 PM. 19 Jul 234:55 PM. 19 Jul
बवाल फिल्म की स्क्रीनिंग में टीवी स्टार्स ने भी जमाई महफिल
तृप्ति डिमरी, करिश्मा तन्ना, मृणाल ठाकुर और राधिका मदान जैसे टीवी सेलेब्स ने भी बवाल फिल्म की स्क्रनिंग अटेंड किया. सभी ब्लैक आउटफिट में कहर ढा रहे थे. तमन्ना ने मोनोक्रोम लुक पहना था, नुसरत भरुचा ने व्हाइट ड्रेस कैरी किया हुआ था, नोरा फतेही ने बार्बी टॉप और डेनिम पहना था, जबकि एली अवराम ने ऑलिव ग्रीन आउटफिट पहना था.
वरुण ने कार्पेट पर अपनी लेडीलव नताशा दलाल के साथ पोज दिए. वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म स्क्रीनिंग में डैडी धवन और मां धवन यानी डेविड धवन और करुणा धवन भी शामिल हुए. वरुण की मां ने चमकीले कपड़े पहने थे और बहुत सुंदर बॉस लेडी लग रही थीं.
https://www.instagram.com/p/Cu2G-ekL0Qc/?hl=en
4:55 PM. 19 Jul 234:55 PM. 19 Jul
बवाल फिल्म की स्क्रीनिंग
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म बवाल 21 जुलाई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. य़े फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली है. जान्हवी कपूर और वरुण धवन हर जगह अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. ट्रेलर से लेकर केमिस्ट्री, गाने और कहानी तक पर खूब बवाल हो रहा है. बीते दिनों बॉलीवुड स्टार्स के लिए बवाल फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग रखी गई. जिसमें वरुण धवण अपनी पत्नी नताशा दलाल संग पहुंचे. कपल ने हाथों में हाथ डालकर धमाकेदार एंट्री की. बाद में फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस ने भी पैपराजी के सामने पोज दिया. बवाल की स्पेशल स्क्रीनिंग में जान्हवी कपूर का परिवार, पिता बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर, भाई अर्जुन कपूर और बहन अंशुला कपूर भी शामिल हुए.
Entertainment News : बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे वरुण धवण और जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल के बारे में. बीते दिनों फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. जिसमें कई स्टार्स ने महफिल की शोभा बढ़ाई. इसके अलावा गिगी हदीद को मारिजुआना रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उन पर 1,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. ज्यादा अपडेट्स के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें.
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.